हरिद्वार। बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड खुर्द उर्फ नागल निवासी इकराम उम्र 40 वर्ष देर रात मेहवड पुल से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मेहवड के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
क्या है ग़ज़ा पर ट्रंप और नेतन्याहू की नई योजना
RML में सर्जरी करवानी है... डॉक्टरों के लिए दस्ताने और गाउन भी खरीदने को मजबूर हो रहे पेशेंट
गुजरात के भुज में दिखेगा सैन्य अभ्यास और उत्सव का संगम, इस बार जवानों के साथ दशहरा सेलिब्रेट करेंगे रक्षा मंत्री
हिमाचल के 'ठंडे रेगिस्तान' को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, यूनेस्को ने बायोस्फीयर रिजर्व की लिस्ट में किया शामिल
दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया