
अररिया। अखिल भारतीय सुढ़ी वैश्य संगठन के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों की बैठक फारबिसगंज के एक होटल के सभागार में अशोक गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रमंडलीय संयोजक अमित पूर्वे के संचालन में मंगलवार को हुई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक डॉ वरुण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह संयोजक सुनील गड़ाई, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार महतो, प्रदेश प्रवक्ता पप्पू कुमार नायक ने भाग लिया।मंचासीन अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक डॉ वरुण कुमार ने कहा सुढी वैश्य समाज के साथ सुनियोजित तरीके से उनके अधिकार को हड़पने का काम सरकार कर रही है। सुढी समाज को पिछड़ा वर्ग से अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग बिहार सरकार से बार-बार की जा रही है।बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि संख्या बल के अनुसार राजनीतिक दलों में सुढी समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक मसलों को लेकर आगामी 8 जून को सुढ़ी अधिकार रैली पटना में होगी, जहां पूरे बिहार से लाखों की संख्या में स्वजातियों की भागीदारी होनी चाहिए। प्रदेश सह संयोजक सुनील गड़ाई ने कहा आज बिहार के सभी 9 प्रमंडल में प्रमंडल स्तरीय बैठक हो रही है। बैठक के माध्यम से रैली में आने का न्योता दिया जा रहा है।
बैठक को पूर्णिया प्रमंडल संयोजक अमित पूर्वे संबोधित करते हुए एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आपस में मतभेद अलग बात है,लेकिन मन का भेद नहीं होना चाहिए।
बैठक को प्रदेश प्रवक्ता पप्पू कुमार नायक, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार महतो, सारण प्रमंडल संयोजक अवधेश भगत, नवल किशोर, पंकज कुमार, शिवांग गामी, रमेश कुमार महतो, राजेश कुमार महतो, संजीव शेखर, कमलेश्वरी मंडल, जिला प्रभारी संजीव कारक सह प्रभारी राजकुमार पूर्वे, उपेंद्र पंजियार, राजेश रोशन पंजियार, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार महतो, कृष्ण कुमार सेनानी, अजय कुमार पूर्वे, विपिन गुप्ता, जनार्दन दास पारखी आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से सुबोध गुप्ता, राजीव कुमार, गोविंद महतो, पिंटू महतो, पिंकू नायक, रामचंद्र नायक, निरंजन महासेठ, ललन मंडल, राजेश महतो, नवल किशोर मंडल, प्रमोद कुमार, संजय गुप्ता, संतोष महतो, दीपक परिहार आदि मौजूद रहे।
You may also like
आईपीएल 2025 : गुजरात टाइटंस ने दासुन शनाका को ग्लेन फिलिप्स की जगह टीम में किया शामिल
Prestige और Maharaja जैसे ब्रैंड्स के Mixer Grinder मिल रहे हैं 40% तक डिस्काउंट पर, Amazon Deals में मिलेगा शानदार ऑफर
प्रयागराज महाकुंभ 2025: पुलिस की शर्मनाक हरकत से मचा हड़कंप
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार और FSSAI की बड़ी पहल, 'ईट राइट इंडिया' अभियान की शुरुआत
JEE Mains Session 2 Result 2025: Check Your Scorecard, Cut-Off & Rank at jeemain.nta.nic.in