
भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को भी चाकू घोंपकर आत्महत्या की कोशिश की। तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मजहर ने पत्नी के पेट में गोली मारी जो आर-पार होकर पास में सो रही बेटी के सीने में जा फंसी। पत्नी को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है,जबकि बेटी का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती शकीला ने बताया कि वह सो रही थी तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी। वहीं आरोपित मजहर ने कहा कि वह गुस्से में था इसलिए गोली चला दी। उसने यह भी कबूल किया कि उसके पास पहले से बंदूक और गोली मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
You may also like
बुमराह, कुलदीप और अक्षर को ब्रेक, शुभमन गिल समेत नेट्स में अन्य प्लेयर्स ने बहाया पसीना, WI सीरीज के लिए तैयारी शुरू
हमारे ट्रॉफी और मेडल लौटा दो... BCCI ने दी मोहसिन नकवी को चेतावनी, एसीसी मीटिंग में हो गया बड़ा बवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: समाज में स्थायी परिवर्तन का प्रेरक
भारत में कोलेस्ट्रॉल की समस्या: हर चार में से एक व्यक्ति प्रभावित
महाराष्ट्र में शिंदे ने दशहरा रैली की बदली जगह, BJP के सीधे हमले के बीच अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?