विदिशा। विदिशा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। आराेपित पति नशे का आदी है और पांच साल पहले उसने लव मैरिज की थी। दोनों की एक दो साल की मासूम बच्ची भी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है। पुलिस ने पति काे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हर्ष विहार कॉलोनी निवासी महिला का संध्या अहिरवार ने वर्ष 2020 में प्रमोद गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार रात करीब 11 पति-पत्नी के बीच झगड़ा हाे गया। संध्या के पिता अर्जुन अहिरवार का आरोप है कि प्रमोद ने शराब के नशे में संध्या के साथ जमकर मारपीट की, उसके शरीर में चोट के निशान है। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही संध्या को प्रताड़ित किया जा रहा था और आए दिन पति के साथ घर में झगड़े होते रहते थे। पुलिस को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली। पुलिस के अनुसार संध्या को मृत अवस्था में उसका पति प्रमोद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि आरोपित पति प्रमोद गोस्वामी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
ग्रीन टी पीने का सही समय: जानें इसके फायदे और नुकसान
इंद्रपुरी में 11 साल के दिव्यांश की हत्या: आरोपी पूजा का चौंकाने वाला खुलासा
हरियाणा सरकार की बेरोजगारी भत्ते में वृद्धि की घोषणा
ए.आर.रहमान पर चोरी का आरोप, हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, मुआवजे के तौर पर देने होंगे करोड़ों रुपये
भारत में कत्लखानों का सच: मांस, तेल और अन्य उत्पादों का व्यापार