दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह को हेली सेवा की सौगात मिलने जा रही है। दमोह से अब हवाई यात्रा के माध्यम से जिले वासियों के लिए अन्य महानगरों तक जाने के लिए एक विशेष सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्य राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया यह सुविधा उन जिलों के लिए प्रदान की गई है, जहां हवाई सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि दमोह को भी इसमें जोड़ा गया है। फिलहाल में होमगार्ड ग्राउंड में बने हेलीपैड का उपयोग किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो एक नया हेलीपैड तैयार किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री लोधी ने बताया यह सेवा 365 दिन जारी रहेगी। आने वाली समय में इसमें कुछ और विस्तार समय और मांग के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया मध्य प्रदेश सरकार की यह विशेष सौगात दमोह जिले वासियों को मिलने जा रही है। शीघ्र ही दमोह से हेली सेवा का शुभारंभ होने की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उसकी समय सारणी और किन-किन नगरों को यह हेली सेवा जोड़ेगी क्या किराया होगा इसकी जानकारी भी जल्द जनमानस के सामने होगी।
You may also like

बेगम अख्तर: मल्लिका-ए-गजल, जिन्हें सुनकर लोग रोक नहीं पाते थे आंसू, आवाज में उतर आता था दर्द

Maritime Vision 2025: हरदीप पुरी ने बताया कैसे समुद्री शक्ति भारत को बनाएंगी वैश्विक लीडर

मप्र में भावांतर योजनांतर्गत अब तक 27 हजार 63 किसानों से 47 हजार 493 टन सोयाबीन की हुई खरीदी

केंद्र ने एमटूएम सिम ओनरशिप ट्रांसफर के दौरान सर्विस में रुकावट को रोकने के लिए जारी किया फ्रेमवर्क

Brahma Muhurat 2025: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें ये 5 काम, हर दिशा से बरसेगा सुख-समृद्धि और सफलता




