अररिया। जिले के बघुआ गांव में शुक्रवार की रात स्वतंत्रता सेनानी भृगुनाथ शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनके तस्वीर पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।मौजूद लोगों ने उन्हें याद करते हुए आजादी के दौरान उनकी देन के साथ आजाद भारत में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढकर भागीदारी को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद सुकदेव पासवान,पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान,भोला शंकर तिवारी,प्रकाश चौधरी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल,शंकर साह,श्रीनिवास सिंह,रजत कुमार सिंह,देवेश ठाकुर,मुन्ना पाण्डेय,महावीर प्रसाद,तेजनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
You may also like
जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी
अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच इशांत शर्मा को मैदान में टिके रहने में संघर्ष करना पड़ा
GT vs DC, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
'औरतों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है…' ब्राह्मणों पर टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी, कटाक्ष भी किया
पानीपत में लोगों से 150 करोड़ रुपए हड़पने वाला दंपति गिरफ्तार