Top News
Next Story
Newszop

Jaipur तड़के उठने के दिन बीते, आज से पुरानी बस्ती में सुबह 5 बजे से पानी सप्लाई

Send Push
जयपुर न्यूज़ डेस्क , जयपुर     परकोटा क्षेत्र की पुरानी बस्ती, पांच चौकड़ियां, बासबदनपुरा, कंवर नगर समेत बड़े इलाकों में रह रही 6 लाख की आबादी को पानी भरने के लिए अब अलसुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक जागना नहीं पड़ेगा। बुधवार से इन इलाकों में पानी की सप्लाई का समय बदल दिया गया है।अब परकोटा की पुरानी बस्ती में सुबह 3:45 बजे की जगह पानी की सप्लाई सुबह 5 बजे होगी। इसके अलावा, परकोटा की चौकड़ियों और अन्य इलाकों की सप्लाई का समय भी बदला गया है। नए शेड्यूल के अनुसार सप्लाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए मंगलवार दोपहर मुख्य अभियंता (शहरी) मनीष बेनीवाल ने इंजीनियरों की टीम के साथ लक्ष्मण डूंगरी पहुंचकर रियासतकालीन स्वच्छ जलाशय का निरीक्षण किया।

फीडबैक और मॉनिटरिंग

सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्षेत्र वर्तमान समय बुधवार से

1. पुरानी बस्ती सुबह 3:45 से 5:41 सुबह 5 से 6:56

2. तोपखाना हजूरी सुबह 6:05 से 7:39 सुबह 7:15 से 8:49

3. गंगापोल सुबह 8:05 से 9:15 सुबह 9:15 से 10:25

4. सिंहद्वार सुबह 5:30 से 6:30 सुबह 6:30 से 7:30

5. मोदीखाना दोपहर 1.45 से 2:57 सुबह 11 से दोपहर 12:10

दोपहर 3 बजे से रात 8: 15 बजे तक

6. चौकड़ी रामचंद्र दोपहर 3:15 से 4:04 दोपहर 3 से 3:49

7. घाटगेट शाम 4:25 से 5:21 शाम 4:10 से 5:06

8. बदनपुरा (वार्ड 86,89) शाम 5:40 से 7:00 शाम 5:20 से 6:40

9. बदनपुरा-हीदा की मोरी रात 8:25 से 9: 41 शाम 7 से रात 8:15

Loving Newspoint? Download the app now