Top News
Next Story
Newszop

Dausa नहाते वक्त महेश्वरा बांध में डूबने से युवक की मौत

Send Push

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा में पुलिस लाइन के पास स्थित महेश्वरा बांध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर उस वक्त हुआ जब सपेरा ढाणी के कुछ लोग बांध में नहाने गए थे।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। करीब 3 घंटे के सर्च अभियान के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के सामने स्थित सपेरा ढाणी निवासी मदन सपेरा (42) व आसपास के युवक महेश्वरा बांध में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान मदन बांध में डूब गया। इसका पता चलते ही मदद के लिए चिल्लाए, बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बांध से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Loving Newspoint? Download the app now