16 मई से स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही सैकड़ों पर्यटक सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने आएंगे। उन्हें भ्रमण के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए सरिस्का प्रशासन तैयारी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर जिप्सी और कैंटर भी ऑफलाइन चलाए जाएंगे। सरिस्का प्रशासन किसी भी पर्यटक को भ्रमण कराए बिना वापस नहीं जाने देगा।
343 ग्राम पंचायतों के लिए बड़ी खुशखबरी, मनरेगा के तहत होगा यह काम
फिलहाल सरिस्का में एक शिफ्ट में 35 वाहन यानी जिप्सी और कैंटर भ्रमण के लिए जंगल में जाते हैं। दो शिफ्ट में भ्रमण कराया जाता है। ऐसे में रोजाना करीब 700 पर्यटक आ रहे हैं। 15 मई के बाद इनकी संख्या एक हजार से ज्यादा हो जाती है। 30 वाहन ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध हैं, जिनमें 23 जिप्सी शामिल हैं। शेष 7 कैंटर हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर मई में सरिस्का में ऑफलाइन बुकिंग के जरिए 5 अतिरिक्त वाहन भी चलाए जाएंगे।
शौचालय से लेकर वेटिंग रूम तक की सुविधा
सरिस्का प्रशासन पर्यटकों को टिकट खिड़की के पास आधुनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके अलावा वेटिंग रूम भी बनाया गया है। बच्चों को खाना खिलाने के लिए अलग से फीडिंग रूम बनाया गया है। इसका उद्घाटन इसी माह होगा। मई में पर्यटकों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
मई में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में हमारे पास रिजर्व में रखी गई पांच और गाड़ियां उनके भ्रमण के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। इनकी बुकिंग ऑफलाइन माध्यम से होगी। 30 गाड़ियां ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उपलब्ध होंगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय और वेटिंग रूम भी बनाए गए हैं।
You may also like
Happy Birthday KL Rahul: संघर्ष से बदली किस्मत, IPL में किया शानदार प्रदर्शन
OnePlus Pad 2 Pro Spotted on Geekbench With Snapdragon 8 Elite and 16GB RAM
मुंबई इंडियंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्टार खिलाड़ियों की प्रतिमा लगाकर उनका सम्मान किया
कर्नाटक : सीईटी परीक्षा से पहले छात्रों से उतरवाए गए जनेऊ, मंत्री बोले- जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई
झारखंड : भाजपा नेता सीपी जोशी ने कहा, 'मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते'