-md.jpg)
India vs Australia Adelaide ODI: भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुरुवार (23 अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में दूसरे वनडे मैच में 97 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होने 7 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। उनकी यह पारी तब आई जब भारत ने अपने 2 विकेट 17 रन के कुल स्कोर पर गवा दिए थे।
मिचेल स्टार्क की गेंद पर वह जोश हेजलुवड को कैच थमाकर रोहित पवेलियन लौटे।
सौरव गांगुली को पछाड़ा
रोहित भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनान वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सौरव गांगुली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब 275 मैच की 267 पारियों मे 11249 रो गए हैं, वहीं गांगुली के नाम 308 मैच की 297 पारियों में 11221 रन दर्ज हैं।अब सचिन तेंदुलकर औऱ विराट कोहली ही उनसे आगे हैं।
Most runs in ODI for India 18426 - Sachin Tendulkar 14181 - Virat Kohli 11249 - Rohit Sharma* 11221 - Sourav Ganguly 10768 - Rahul Dravid 10599 - MS Dhoni#AUSvIND pic.twitter.com/RHIuax8Mky
mdash; CricBeat (@Cric_beat) October 23, 2025क्रिस गेल की बराबरी
बतौर विदेशी खिलाड़ी SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में रोहित संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। रोहित ने SENA में हुए वनडे में 92 छक्के जड़े हैं औऱ क्रिस गेल के नाम भी यह आंकड़े दर्ज हैं।
Visiting Players with Most 6s in SENA ODIs 92 - * 92 - Chris Gayle 89 - Sanath Jayasuriya 82 - Shahid Afridi 59 - Viv Richards 53 - MS Dhoni#AUSvIND
mdash; (@Shebas_10dulkar) October 23, 2025एडम गिलक्रिस्ट से निकले आगे
वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर रोहित चौथे नंबर पर आ गए हैं। गिलक्रिस्ट ने अपने वनडे करियर में ओपनिंग करते हुए 259 पारियों मे 9200 रन बनाए हैं।
Most runs in ODI by an Opener (inngs) 15310 - Sachin Tendulkar (340) 12740 - Sanath Jayasuriya (383) 10179 - Chris Gayle (274) 9219 - Rohit Sharma (186)* 9200 - Adam Gilchrist (259) 9146 - Sourav Ganguly (236)#AUSvIND pic.twitter.com/R6bZ4UBFl7
mdash; CricBeat (@Cric_beat) October 23, 2025 Also Read: LIVE Cricket Scoreइसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अब 1071 रन हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में वह कुमार संगाकारा (1033) से आगे निकले हैं।
Most ODI runs against Australia in Australia 1905 - Vivian Richards 1565 - Desmond Haynes 1071 - Rohit Sharma* 1033 - Kumar Sangakkara 1013 - Mahela Jayawardena#AUSvIND pic.twitter.com/uNkYUzPogu
mdash; CricBeat (@Cric_beat) October 23, 2025You may also like
पिता बिशन सिंह बेदी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अंगद बेदी, कहा, “जब तक हम फिर न मिलें”
क्या खड़ी कार में पी सकते हैं शराब पीने वालों को` पता होना चाहिए ये नियम
थम्मा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए 51 करोड़
'प्रबल इंजन सरकार'... लखनऊ की सड़कों पर लगा पोस्टर, PDA का नया अर्थ, BJP के डबल इंजन को सीधी चुनौती
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात