शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। GT से ऊपर अब सिर्फ मुंबई इंडियंस हैं जिनके खाते में 14 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से वह गुजरात से आगे हैं।
गुजरात टाइटंस की इस जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। दो दिन पहले RCB टॉप पर थी, लेकिन पहले मुंबई ने राजस्थान को हराया और फिर गुजरात ने हैदराबाद को हराकर उन्हें नंबर-3 पर खिसका दिया है। आरसीबी के भी मुंबई और गुजरात के बराबर 14-14 अंक है। MI, GT और RCB के अलावा अब टॉप-4 में पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है।
गुजरात टाइटंस की यह 10 मैचों में 7वीं जीत है। 14 अंकों के साथ टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि नेट रन रेट के चलते GT नंबर 1 पर न होकर दूसरे पायदान पर है। गुजरात का नेट रन रेट +0.867 का है जबकि टॉप पर बैठी मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +1.274 का है। मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज करके नेट रन रेट को काफी बेहतर कर लिया था।
वहीं बात सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो सीजन की 7वीं हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। SRH को अगर यहां से क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपने बचे सभी मुकाबले जीतने के साथ दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। फिलहाल 10 मैचों में मात्र 3 जीत के साथ टीम 9वें नंबर पर है। चेन्नई और राजस्थान पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल GT vs SRH मैच के बाद
मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.867 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -1.192 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
You may also like
'रेड 2' का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका
मां के निधन से भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
नए जूते पहनकर घर से निकला युवक फिर संदिग्ध हालातों में 500 मीटर दूर मिला शव, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Real vs Fake Paneer: जानिए असली और नकली पनीर के फर्क को, वरना सेहत होगी खराब
PBKS vs LSG Dream11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स IPL 2025 के मैच-54 के लिए- 04 मई