एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि मुकाबले में रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया, और 97 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से कुल 73 रनों की कमाल की पारी खेली।
इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (11237) रन बनाने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (11221) को पीछे कर दिया है। रोहित से आगे अब विराट कोहली (14181) और सचिन तेंदुलकर (18426) हैं।
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ीखिलाड़ी | मैच | रन |
सचिन तेंदुलकर | 463 | 18426 |
विराट कोहली | 304 | 14181 |
रोहित शर्मा | 275* | 11237 |
सौरव गांगुली | 308 | 11221 |
रोाहुल द्रविड़ | 340 | 10768 |
दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 17 रनों के स्कोर पर ही टीम के दो विकेट गिर गए। पहले कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली (0) शून्य पर जल्दी आउट हो गए। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब कोहली लगातार दो वनडे पारियों में शून्य पर आउट हुए हों।
हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा (73) और श्रेयस अय्यर (61) ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर, डगमगाती भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 35 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अक्षर पटेल 15* और केएल राहुल 6* रन बनाकर मौजूद हैं।
You may also like
क्या ट्रंप का 'पिघलेगा' कलेजा? 7 सांसदों ने H-1B की नई फीस खत्म करने की उठाई मांग, इसके नुकसान भी बताए
TV TRP: 'अनुपमा' ने 'क्योंकि सास भी...' को दी पटखनी, Bigg Boss 19 की रेटिंग बढ़ी, टॉप- 10 में 'पति-पत्नी और पंगा'
विनोद बंसल ने भाग्यनगर में गौ भक्त पर हुए हमले की निंदा की, महागठबंधन पर भी साधा निशाना
JNU में बज गया चुनावी बिगुल, वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक ये है तारीख, देखें पूरी लिस्ट
इजरायल पर क्यों लाल हुए खाड़ी के मुस्लिम देश? सऊदी अरब से लेकर UAE तक ने दी चेतावनी, खतरे में अब्राहम अकॉर्ड