इंडोनेशिया के एक छोटे से कस्बे में एक 14 वर्षीय लड़के, अकमल, की कहानी ने सबको चौंका दिया है। पिछले दो वर्षों से वह अंडे दे रहा है, और हाल ही में एक वीडियो में उसे डॉक्टरों के सामने अंडे देते हुए देखा गया। अकमल और उसके परिवार का दावा है कि उसने अब तक 20 अंडे दिए हैं।
डॉक्टरों की उलझन

डॉक्टरों ने अकमल को अंडे देते हुए देखकर हैरानी जताई है। उनका मानना है कि किसी इंसान के शरीर में अंडे बनना असंभव है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि यह एक चाल है और अकमल अपने शरीर में पहले से अंडे रखता है।
एक्स-रे की जांच
अकमल और उसका परिवार इस अजीब दावे के साथ एक अस्पताल गए, जहां उसका एक्स-रे किया गया। एक्स-रे में अंडा दिखाई दिया, लेकिन डॉक्टर अब भी स्थिति को समझने में असमर्थ हैं।
पिता की बातें
अकमल के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने पहले 18 अंडे दिए थे। डॉक्टरों के सामने उसने दो और अंडे दिए, जिनमें से एक पूरी तरह से पीला और दूसरा सफेद था।
डॉक्टरों की निगरानी
परिवार ने बताया कि इस अजीब बीमारी के कारण अकमल बहुत परेशान है। वीडियो में उसे दर्द से तड़पते हुए देखा गया। अब गावा के शेख यूूसुफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक टीम उसकी स्थिति पर नजर रख रही है।