पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
Breaking News: पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार, राजस्थान में छिपी थी अभिषेक गुप्ता की कातिल
IND vs WI 2nd Test: टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पहली पारी घोषिक की, यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल ने ठोके शानदार शतक
बच्चे की मां... अस्पताल ने लगाया ऐसा पोस्टर की रो पड़ा पिता, हाईकोर्ट ने भी जमकर लगाई फटकार, जानें मामला
जया किशोरी का रटा-रटाया अंदाज भी है अव्वल दर्जे का, हीरे की अंगूठी पर अटरी नजर, सूट में सुंदरता पर आया दिल
बिहार चुनाव 2025: मुंगेर में भगवा करेगा विस्तार या फिर राजद लेगी 2020 में मिली मामूली हार का बदला