Next Story
Newszop

शरीर पर अचानक गांठ उभर आए तो घबराए नहीं, इन घरेलू उपायों से छुटकारा पाएं ⁃⁃

Send Push

हमारा शरीर बड़ा ही जटिल है। इसमें कई सारे अंग हैं। इनमें समय समय पर किसी न किसी कारण से कुछ बीमारियां होती रहती है। कई बार कुछ ऐसा भी होता है जो बीमारी तो नहीं है लेकिन देखने में बेकार लगता है। जैसे शरीर में अचानक उभर आई गांठ को ही ले लीजिए। इस गांठ की वजह से बॉडी में कोई दर्द या परेशानी नहीं होती है। बस ये देखने में बेकार लगती है। इस तरह की गांठ को मेडिकल भाषा में लाइपोमा की गांठ या चर्बी की गांठ कहते हैं।

आमतौर पर ऐसी गांठ हाथ, पैर या गर्दन के आसपास होती है। यदि ये गांठ बहुत मुलायम हो और समय के साथ अपना स्थान भी बदलती हो तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सख्त और न हिलने वाल गांठ ही कैंसर का कारण बनती है। सामान्य नुकसान न पहुंचाने वाली गांठ से आप कुछ घरेलू उपचार द्वारा ही छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों से ये गायब हो जाएगी या छोटी हो जाएगी।

ऐसे हटाएं चर्बी की गांठ

जंक फूड और ऑइली खाना कम कर दें: अधिक जंक फूड के सेवन से चर्बी की गांठ की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको जंक फूड और ऑइल वाला खाना कम कर देना चाहिए। यदि गांठ होने पर भी आप इनका सेवन करते हैं तो ये चर्बी की गांठ आकार में और भी बड़ी हो जाएगी।

आटे एवं शहद का लेप करें: एक समान मात्रा में आटा और शहद लें और उसका लेप बनाकर गांठ पर लगा दें। इसे दो से तीन घंटे ऐसे ही छोड़ दें। इस लेप पर आप नैपकिन भी लगा सकते हैं। इस तरह ये लेप आपके कपड़े खराब नहीं करेगा।

सुबह सुबह रनिंग करें: चर्बी की गांठ का आकार कम करने के लिए आपको इसकी चर्बी घटाना होगी। शरीर की चर्बी कम करने के लिए सुबह सुबह दौड़ लगाना एक अच्छा व्यायाम होता है। यदि आप दो से तीन महीने लगातार मॉर्निंग रनिंग करते हैं तो न सिर्फ गांठ की चर्बी कम होगी बल्कि आपके शरीर का मोटापा भी कम हो जाएगा।

image

सुई से गांठ निकलवाएं: सर्जरी करवाकर गांठ को निकलवाया जा सकता है। हालांकि इससे आपकी स्किन पर निशान रह जाते हैं। इसलिए आजकल डॉक्टर सुई की सहायता से गांठ के अंदर की चर्बी निकालते हैं। इस प्रक्रिया से स्किन पर कोई निशान नहीं दिखता है। हालांकि ऐसा आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही करवाना चाहिए। इसे खुद घर पर कभी न करें। किसी एक्सपर्ट से ही ये काम करवाएं।

Loving Newspoint? Download the app now