किसी लड़की से प्यार होना और उसे डेट करना मॉडर्न ज़माने के लिए एक आम बात है। लेकिन जब किसी एक शख्स के साथ दो महिलाएं रिश्ते में हों (Two Women Dating Same Man)। तो वे एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करती। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग लड़कियों को डेट कर रहा था। उसे लग रहा था कि उसकी तो निकल पड़ी। एक साथ दो-दो लड़कियां मिल गई है, लेकिन इसी बीच क़िस्मत को कुछ औऱ मंजूर था। जी हां क्रिस्टीन बिशप और सोफी मिलर एक दूसरे से बिलकुल अंजान थी, मगर इत्तेफाक से उन्हें एक ही लड़के से प्यार था। एडम नाम का ये शख्स पिछले 8 महीने से दोनों लड़कियों को बेवकूफ बना रहा था। इसलिए दोनों लड़कियों ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि हर कोई देखता रह गया।
वैसे भी आपने तो सुना होगा कि इंसान जब बदले की आग में जल रहा हो तो वो कुछ भी कर सकता है। इसके बहुत से उदाहरण हम सभी ने देखे भी होंगे। अब कहने को तो अगर दो लड़की एक ही शख्स के साथ रिश्ते में हो तो वो दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाती। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वाकया घटा, जिसके बारे में सुनकर ये मिथक टूट जाएगा। दो लड़कियों का ब्वॉयफ्रेंड बना एक शख्स उन दोनों को धोखा दे रहा था। जब उसमें से एक को इस बारे में पता चला तो उसने जो किया, उसके बारे में सुनकर आप भौचक्के रह जाएंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 33 साल की क्रिस्टीन बिशप और 26 साल की सोफी मिलर एक दूसरे से बिलकुल अंजान थी, मगर इत्तेफाक से उन्हें एक ही लड़के से प्यार था। ऐसे में जब इसमें से एक लड़की को उस पर शक हुआ तो उसने एडम से बात करने के बजाय दूसरी लड़की की खोजबीन शुरू कर दी और उसके साथ मिलकर एक कमाल का प्लान तैयार कर डाला, ताकि लड़के को सबक सिखाया जा सके।
जब क्रिस्टीन ने सोफी को अपने और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच रिश्ते के बारे में बताया तो पहली बार तो उसे यकीन नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद जब क्रिस्टीन ने कुछ सबूत दिखाए तो सोफी को उसकी बात का भरोसा हो गया। फिर क्रिस्टीन और सोफ़ी ने टर्की के इस्तांबुल के लिए वेकेशन प्लान तैयार किया और एयरपोर्ट पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों धरने की सोच ली। एडम को इस बात की भनकी तक नहीं थी कि उसके साथ क्या होने जा रहा है। एडम अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टीन के साथ एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां पर पहले सी ही उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सोफी भी मौजूद थी। फिर एयरपोर्ट पर ही दोनों लड़कियों ने यहीं उससे ब्रेक अप कर लिया और फिर दोनों उसी फ्लाइट से वेकेशन मनाने के लिए टर्की निकल गईं। क्रिस्टीन और सोफी पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद करने लगी थीं। इस ट्रिप के बाद उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो गया है।
डेटिंग ऐप पर दोनों लड़कियों को फंसाया था…
34 साल के एडम ने दोनों लड़कियों को एक डेटिंग ऐप के ज़रिये फंसाया था। क्रिस्टीन को वेकेशन पर जाने से चार दिन पहले सोफी के बारे में पता चला, तो उसने वॉइस मैसेज के ज़रिये उससे बात की। हालांकि दोनों के लिए ये काफी दुखी करने वाली खबर थी। बाद में उन्होंने मिलकर ये प्लान तैयार किया और उसका पर्दाफाश कर दिया।
You may also like
वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए कॉर्पोरेट्स गवर्नेंस में विफलताओं को रोकना जरूरी : तुहिन कांत पांडे
गर्मियों में घमौरियों से बचना है तो इन 5 आदतों से रखें दूरी, वरना हो सकता है स्किन डैमेज
500 Note : कैसे पहचानें कि आपके पास जो नोट है वह असली है या नकली? ⑅
70 साल पुराने Jaswant Sagar Bandh की होगी कायापलट, मारवाड़ के किसानों की सिंचाई की समस्या होगी दूर
तड़पती रही महिला; प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, सास-ससुर-पति ने सबने मिलकर ⑅