आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हैं। रोजाना व्यायाम-योगा करते हैं और अपने आहार में ऐसी बहुत सी चीजें शामिल करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जातीं हैं। अगर हम अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करते हैं तो इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर दुरुस्त और फुर्तीला बना रहता है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो घी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं क्योंकि लोगों को ऐसा लगता है कि घी खाने से शरीर का वजन बढ़ जाएगा परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दूध के साथ घी मिलाकर सेवन करना आयुर्वेद में किसी अमृत के समान माना गया है।
पुराने समय से ही दूध में घी मिलाकर पीने का प्रचलन है। अगर इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाए तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आप दूध और घी को पीने के फायदे जानेंगे तो आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।
गाय के घी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो लोग जोड़ों के दर्द और पेट के दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है। तो चलिए जानते हैं दूध और घी के सेवन से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
शारीरिक कमजोरी होती है दूर
आजकल के समय में लोग अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से थोड़ा काम करने के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में दूध और घी का सेवन करना एक बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आप दूध में घी मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे शारीरिक थकान दूर हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है। अगर आप रोजाना दूध में गाय के घी को डालकर इसका सेवन करेंगे तो इससे आपका शरीर मजबूत बनेगा।
त्वचा में बढ़ता है निखारदूध और घी का एक साथ सेवन सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर आप दूध और घी का एक साथ नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे त्वचा पर मौजूद झुर्रियां दूर होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि त्वचा के दाग-धब्बे भी खत्म होते हैं और आपकी त्वचा में निखार बढ़ता है।
जोड़ों के दर्द को ठीक करने में करता है मददमौजूदा समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको जोड़ों में दर्द की समस्या हमेशा बनी रहती है, जिसके इलाज में लोग इधर-उधर भटकते हैं और कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करते हैं परंतु जोड़ों के दर्द को ठीक करने में दूध और घी को एक बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आप इन दोनों का सेवन करते हैं तो इससे जोड़ों का दर्द ठीक हो जाता है। इसके अलावा शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।
पाचन क्रिया बनाता है दुरुस्तअगर किसी व्यक्ति को पाचन से संबंधित समस्या है तो उसको दूध में गाय का घी डालकर जरूर पीना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत बनती है। आपको बता दें कि दूध और गाय का घी एक साथ पीने से पाचन संबंधित सभी एंजाइम से स्त्राव बढ़ता है, जिसकी वजह से पाचन मजबूत हो जाता है। अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो उसके लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है।
You may also like
Top 5 SUVs Better Than Mahindra XUV 3XO – Compare Price, Mileage & Features
पैंक्रियाटिक कैंसर: लक्षण, कारण और बचाव के उपाय
आचार्य चाणक्य की नीतियों से मजबूत करें पति-पत्नी का रिश्ता
उत्तर प्रदेश-हरियाणा के बीच हाई स्पीड ट्रेन: ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को मिली मंजूरी, जानिए रूट और खासियतें
Realme GT 7 Pro Now Available for Rs 54,998: Grab Flat Rs 15,001 Off With Exchange Deals & EMI Options