Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बातें और उनकी नीतियां आज न केवल भारत में बल्कि पूरे दुनिया में प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र का जनक माना जाता है। राजा चंद्रगुप्त मौर्य को एक कुशल प्रशासक के रूप में कुशलतापूर्वक राज्य को चलाने और राजनीति की समझ बढ़ाने में चाणक्य का ही सबसे महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने हमें कुछ ऐसी बातें बताई है जिसका अनुसरण करके व्यक्ति को सफलता हासिल करने के रास्ते मिल सकते हैं।
आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के हितों लिए भी कुछ बातें कही है जिनका वर्णन उन्होंने अपने नीति शास्त्र में किया है। आज के आलेख में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में जो आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के विषय में अपने नीतिशास्त्र में लिखी है।
बचतआचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो महिला धन बचा कर रखना जानती है उनके परिवार पर यदि कोई आर्थिक विपत्ति आती है तो वह आगे बढ़कर उसे संभाल लेती है।
मधुर वचन बोलने वालीआचार्य कहते हैं कि जिसकी पत्नी मृदु भाषी होती है, वो भाग्यशाली पुरुष होते हैं। क्योंकि ऐसी स्त्रियां परिवार में मिलजुल कर रहना जानती हैं, इसी कारण उनके संबंध किसी से खराब नहीं होते और वो सर्वत्र सराहना की पात्र बनी रहती हैं।
कमाई को ना करें उजागरचाणक्य ने बताया कि पति को अपनी पत्नी से कमाई का खुलासा नहीं करना चाहिए। यदि उसे आपकी कमाई पता चल जाती है तो वह उस पर भी अधिकार जताते हुए आपके तमाम खर्च रोकने का प्रयास करने लगेगी।
अधिक गुस्साकुछ महिलाएं स्वभाव से अधिक गुस्सैल होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति से असंतुष्ट ही रहती हैं, वह जरा जरा सी बात पर झगड़ा करने लगती है जिसके कारण रिश्तो में दरार आने लगती है।
विश्वास घातजो महिलाएं अपने पति पर आंख मूंदकर कर भरोसा करती हैं, यदि उनके भरोसे को ठेस पहुंचती है तो वह दोबारा कभी किसी पर भरोसा नहीं करती। उनके मन में हर बार पति को लेकर सवाल आते रहते हैं जिससे रिश्ते में काफी दरार पैदा होती है।
दुष्ट औरतेंआचार्य चाणक्य कहना है कि जिस घर में दुष्ट स्त्री रहती है, उस घर का स्वामी निर्जीव व्यक्ति की तरह हो जाता है। ऐसी महिला कभी भी घर में खुशी नहीं आने देती और गृह क्लेश का कारण बनी रहती है।
झगड़ालू महिलाएंआचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी ऐसी स्त्री से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए जो झगड़ालू हो। ऐसी महिलाओं को दूसरों को अपमानित करने में खुशी मिलती है और ऐसी महिलाओं के साथ रहना या उनसे मेल-जोल रखना भी आपकी बर्बादी का कारण बन सकता है।
You may also like
ये हैं भारत के 5 सबसे धनवान बाबा, जिनकी कुल संपत्ति जान आप कहेंगे, 'बाबा है कि बिज़नेसमेन ∘∘
शुक्रवार को इन राशि वाले जातकों को रिश्तों मे करना पड़ सकता है संघर्ष…
Oppo F29 Pro Review: Stylish Build, Long Battery, But Pricey for the Performance
किस समय पर जीभ पर होता है मां सरस्वती का वास? इस टाइम पर मुंह से निकली कोई भी बात बन जाती है पत्थर की लकीर ∘∘
इस जगह रात को रुकने वाला सुबह तक ज़िंदा नहीं बचता, क्या है यह राज ∘∘