आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। सगी चाची ने ही अपने 9 साल के भतीजे की करंट लगाकर हत्या कर दी। सोमवार को आरोपी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का शव दो दिन पहले घर के बाथरूम में मिला था। बच्चे के पिता ने भाई की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था।आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके पति भतीजे पर ज्यादा खर्चा करते थे, इस जलन में उसने बालक की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना जगदीशपुरा में पूजा वाली गली, प्रेमनगर के रमेश घर के ग्राउंड फ्लोर रहते हैं, पहली मंजिल पर छोटे भाई वीर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रमेश का इकलौता बेटा आरव छत पर पतंग उड़ाने गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर पत्नी और बेटी देखने गए। मगर, आरव उन्हें नहीं मिला। पूछने पर भाई की पत्नी ने जानकारी से इंकार किया। उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा।
बाथरूम में पड़ी थी लाश शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। वह अंदर गया तो आरव दीवार के सहारे फर्श पर बैठने वाली अवस्था में पड़ा था। वह चीखने लगा, उसकी चीख सुनकर वह लोग आरव को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने आरव को मृत घोषित कर दिया।
भाई की पत्नी के खिलाफ तहरीर बेहाल पिता ने भाई की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत होना आया। पुलिस ने आरोपी चाची से पूछताछ की तो उसने करंट से हत्या करना स्वीकार।चाची ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। ऐसे में उसके पति आरव को बहुत प्यार करते थे। उस पर बहुत खर्च करते थे। इससे उसको जलन होती थी। इसलिए उसने बच्चे को करंट लगा दिया, थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
You may also like
शादी में नहीं मिला मटन तो मंडप से गायब हो गया दूल्हा, उसी रात रचा ली दूसरी लड़की से शादी ⤙
India and France Finalize ₹63,000 Crore Deal for 26 Rafale Marine Fighter Jets
हरियाणा में किसानों के लिए सोलर पंप सब्सिडी योजना की शुरुआत
ESIC: स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के कुल 558 पदों पर निकली भर्ती, इसके पास है आवेदन करने का मौका
प्रेमिका से पत्नी बनी, फिर पता चला मैं तो दूसरा था, तीसरा भी कोई है ⤙