हेल्थ कार्नर :- बालों की समस्या आजकल आम हो गई है| किसी के बाल झड़ते हैं तो किसी के बाल सफ़ेद हो रहे हैं| किसी के दो मुहें बाल हैं तो किसी को रूसी की समस्या है| बालों की समस्या आजकल बच्चों में भी देखी जा रही है| कई लोग तो उम्र से पहले हो रहे सफ़ेद बालों को लेकर परेशान रहते हैं| दो मुहें बाल भी आजकल हर किसी की समस्या बनते जा रहे हैं| तो आखिर ऐसा क्या किया जाए कि यह समस्या जड़ से ही ख़त्म हो जाए| आइये बात करते हैं घरेलु उपायों के बारे में|
केमिकल का कम इस्तेमाल
बहुत से लोगों को देखा गया है कि रोजाना शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं| शैम्पू में मौजूद केमिकल बालों को तो नुक्सान पहुंचाते ही हैं साथ ही साथ दो मुहे बालों का कारण भी बनते हैं| ऐसे में नया तो आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल करें या फिर साधारण शैम्पू को कम इस्तेमाल करें|
कम तेल लगाना
आज कल लोग चिपचिपाहट के चलते बालों में तेल नहीं लगाते या फिर न के बराबर ही लगाते हैं| ऐसा करने से बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और बाल दो मुहे बन जाते है| तेल न लगाने से बालों में रूसी की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है|
पपीते से मिलेगी मदद
आप पपीते के गूदे को दही में मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना लें| अब इए बालों पर लगायें| थोडा समय रखने के बाद किसी आयुर्वेदिक शैम्पू से धो दें| दो मुहे बाल कम करने में मदद मिलेगी| ऐसा हफ्ते में एक बार करते रहे| जरूर फायदा मिलेगा|
चम्पी करना है जरूरी
बालों में तेल की रोजाना मालिश भी बहुत जरूरी है| आप हफ्ते में एक या फिर दो बार हलके हाथों से सर की मसाज करें| इसके लिए आप किसी अच्छे तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं| चम्पी करने से आपके बाल भी मजबूत होंगे तथा दो मुहे बालों की समस्या भी कम होगी|
You may also like
इस उपाय से सफ़ेद दाढ़ी और मूंछ जड़ से काले हो जाएँगे, इस उपाय को अपनाएँ और सफ़ेद दाढ़ी और मूंछ से छुटकारा पाएं ☉
बालों को सिल्की-शाइनी बना देंगी घर पर रखीं 3 चीजें, नहीं जानते हैं होंगे इस्तेमाल करने का तरीका
गर्मियों में ऑयली स्कैल्प के लिए बेहतरीन हेयर केयर टिप्स
बालों की समस्याओं से निपटने के घरेलू उपाय
बाल झड़ने से परेशान हैं तो अपनाएं ये उपाय, जानिए आप अभी