झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट आवंटन को लेकर गतिरोध के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि सीटों को लेकर सहमति बन गयी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यादव की विपक्षी गठबंधन में ‘‘कोई ब्रांड वैल्यू नहीं है’’, क्योंकि वह ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर तीन बार जाने’’ के बावजूद आगामी चुनावों के लिए पर्याप्त सीटें पाने में ‘‘विफल’’ रहे।
यादव ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन एकजुट है और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और आरजेडी की सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।’’
#WATCH रांची (झारखंड): राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बात हो चुकी है और पार्टी ने निर्णय ले लिया है। हम सब INDIA गठबंधन के लोग हैं हम सब चाहते हैं कि झारखंड आगे बढ़े और जनता की तरक्की हो। जिन लोगों ने झारखंड में OBC आरक्षण लागू नहीं होने दिया है उन लोगों को जनता आने वाले समय में… pic.twitter.com/QztywP0nQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024
उन्होंने बीजेपी पर झारखंड को बर्बाद करने और ‘‘संविधान विरोधी तथा आरक्षण विरोधी’’ होने का आरोप लगाया। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
You may also like
#शिवसेना शिंदे गुट ने 45 उम्मीदवारों जारी की लिस्ट
Hero Destini Prime: दिवाली पर लाएं अपने घर, कम कीमत और शानदार फाइनेंस प्लान के साथ
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए चक्रवात दाना की चेतावनी जारी, पुरी और सागर द्वीप में मचा सकता है भारी तबाही
Vivo V40e 5G: शानदार फीचर्स और आकर्षक डिस्काउंट के साथ बाजार में धूम मचा रहा है वीवो का नया स्मार्टफोन
Optical Illusion: सिर्फ बाज से तेज आंखें ही 7525 ढूंढ पाएंगी, क्या आपमें है खोजने का दम