Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी अब ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। RSMSSB ने एग्जाम सिटी देखने का लिंक एक्टिव कर दिया है। साथ ही जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी भी दी है। नए नोटिस के मुताबिक जेल प्रहरी के एडमिट कार्ड 8 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। जिसे अभ्यर्थी अपनी SSO ID की मदद से ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। Jail Prahari Exam Date 2025: कब है?राजस्थान जेल प्रहरी सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2025, शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पेपर होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 8 अप्रैल से एसएसओ आईटी के माध्यम से डाउनलोड होगा। जिसे अभ्यर्थी स्वंय अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि से चेक कर सकते हैं। राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?एडमिट कार्ड की डेट के साथ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने डाउनलोड करने के स्टेप भी बताए हैं। जिनकी मदद से अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट आसानी से चेक कर सकते हैं।
- सबसे आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां एडमिट कार्ड के विकल्प पर जाएं।
- संबंधित भर्ती में Get Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि ध्यान से भर दें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड भी बॉक्स में डालें। Get Admit Card पर क्लिक करते ही आपके सामने जेल प्रहरी का एडमिट कार्ड आ जाएगा।
You may also like
थाइराइड को जड़ से चूस जाएंगी इस पेड़ की 1 पत्तिया 1 दिन नियम से कर लीजिये इसका सेवन और देखिये कमाल ⁃⁃
कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना
नेपाल में शिक्षकों की सोमवार से देशव्यापी हड़ताल, सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे
भारतीय हॉकी सितारों ने खेल के माध्यम से शांति का किया समर्थन
प्रधानमंत्री ने किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उदघाटन