कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जो फ्लाइट से सफर कर रही थी। उसे क्या पता था कि इस दौरान उसे जीवनभर का हमसफर मिल जाएगा। ये भले ही किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी जैसी लगे, लेकिन यह सच्ची घटना है।
सीट पार्टनर से बना लाइफ पार्टनर
बात दो साल पुरानी है। मेगन नाम की एक कंटेंट क्रिएटर फ्लाइट में सफर कर रही थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात एक ब्रिटिश लड़के फ्रेडी से हुई। वो लड़का उन्हें काफी क्यूट लगा।
मेगन ने अपनी दोस्त को मैसेज किया, 'मुझे अपनी फ्लाइट में एक प्यारा ब्रिटिश लड़का दिखा है, लेकिन हमारे बीच में कोई बैठा है।' इस पर उसकी दोस्त मजाक में जवाब देती है, 'बीच वाली सीट ले लो।' लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि वो लड़का खुद ही अपनी सीट बदल कर मेगन के पास आकर बैठ गया और यहीं से उनकी लव स्टोरी का नया चैप्टर शुरू हो गया।
देखें वायरल वीडियोफ्लाइट के बाद भी दोनों ने रोज बात करना जारी रखा। वो अक्सर फेसटाइम पर घंटों बातें करते थे। इस दौरान कभी मेगन लंदन जाकर उससे मिलती, तो कभी फ्रेडी न्यूयॉर्क आकर उसे सरप्राइज देता था। दोनों दो साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और फिर लड़के ने उसे प्रपोज कर दिया और पूछा - Will You Marry Me?
'प्लेन ने बना दी जोड़ी'
वीडियो में कई प्यारी तस्वीरें और छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स हैं, जिनमें मेगन ने अपनी लव स्टोरी को एक फिल्म की तरह प्रेजेंट किया है। इंटरनेट पर यूजर्स ने भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया है। किसी ने लिखा, 'क्या लव स्टोरी है।' तो किसी ने कहा, 'प्लेन ने बना दी जोड़ी।'