15 साल का साथ, जो रिश्ते में बदल न सका
रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के ताओयुआन इलाके में एक 57 वर्षीय व्यक्ति लू (Lou) एक चिकन फार्म चलाता था। उसका रिश्ता तांग नाम की महिला के साथ 15 वर्षों तक चला। दोनों ने शादी नहीं की, लेकिन एक गहरे भावनात्मक बंधन में बंधे रहे। लेकिन साल 2023 में जब लू का व्यवसाय डूबने लगा, कर्ज बढ़ने लगा और जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा, तब तांग ने इस रिश्ते से बाहर निकलने का निर्णय किया। यह फैसला लू के लिए सिर्फ एक ब्रेकअप नहीं था, बल्कि उसके पूरे अस्तित्व पर सवाल था।
लड़की के पिता की अस्थियां कर ली चोरी

रिश्ता टूटने के बाद लू ने पहले तांग से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उसने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना भी किसी सामान्य प्रेम-वियोग में नहीं की जाती। उसने तांग के दिवंगत पिता की अस्थियां चुराने की योजना बनाई। तांग के पिता की अस्थियां वुझी माउंटेन स्थित सैन्य कब्रिस्तान में रखी थीं। लू ने पहले वहां जाकर निरीक्षण किया और फिर अगस्त 2023 में अस्थि कलश और स्मृति-पट्टिका चुरा ली।
जब पूर्व प्रेमिका को किया ब्लैकमेल
इस वारदात के महीनों बाद तक तांग को कोई जानकारी नहीं थी। दिसंबर 2023 में लू ने तांग के घर के बाहर उसके पिता की तस्वीर रख छोड़ी। इसके बाद फरवरी 2024 वेलेंटाइन डे से ठीक पहले, तांग को एक पत्र मिला। जिसमें अस्थि कलश की तस्वीर थी और एक धमकी भरा संदेश - अगर तुम वापस नहीं आईं, तो अपने पिता को फिर कभी नहीं देख पाओगी। यह शब्द सिर्फ धमकी नहीं थे, बल्कि एक मृत आत्मा की स्मृति को बंधक बनाकर एक जीवित बेटी को तोड़ने की कोशिश थी।
पुलिस जांच और अस्थियों की बरामदगी

इस पत्र के मिलते ही तांग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाले गए और आखिरकार 28 मार्च 2024 को लू के चिकन फार्म से अस्थि कलश बरामद कर लिया गया। अस्थियां अब वापस सैन्य कब्रिस्तान में स्थापित कर दी गई हैं। लू के खिलाफ तीन मुख्य आरोप दर्ज किए गए, जिनमें मृतक की अस्थियों की चोरी करने, भावनात्मक ब्लैकमेलिंग और सार्वजनिक संपत्ति (कब्रगाह) को नुकसान पहुंचाना शामिल है। ताइवान की इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि भावनाएं अगर संतुलन खो दें, तो वे सिर्फ आंसू नहीं बहातीं - वे इतिहास पर धब्बा छोड़ सकती हैं। और शायद यही वजह है कि तांग ने अपने पिता की अस्थियों को पाकर भले ही सुकून की सांस ली हो, लेकिन वह सवाल आज भी उसकी आंखों में जीवित है।
You may also like
हर बुधवार को गणेशजी को प्रसन्न करने के अपनाये ये उपाय, जानिए ये खास बात
वक्फ पर जला मुर्शिदाबादः मूर्ति बनाने वाले बाप-बेटे को पीट-पीटकर मारा, सेंट्रल फोर्स तैनात करने का आदेश….
प्रिंस हैरी की सुरक्षा के लिए कानूनी लड़ाई जारी, यूके में पुलिस सुरक्षा की मांग
पिता की हत्या की साजिश: बेटी और प्रेमी ने मिलकर किया खौफनाक अपराध
इधर अभिषेक उधर रिजवान... पीएसएल की पहली सेंचुरी भी आ गई, चौकों-छक्कों से काटा बवाल