दुबई न सिर्फ अपने ऊंचे-ऊंचे स्काईस्क्रेपर और शानदार शॉपिंग मॉल के लिए मशहूर है, बल्कि इसे दुनिया के सबसे साफ शहरों में से एक गिना जाता है। यहां की सड़कों की सफाई दुनिया भर के टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती है।
दुबई की इन्हीं साफ सड़कों का टेस्ट लेने के लिए एक शख्स सफेद मौजे पहनकर पूरे शहर में घूमने लग गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ऐसा कर के ये पता लगाना चाहता था कि आखिर शहर कितना साफ है।
क्या मोजे गंदे हुए? वायरल हो रहे इस वीडियो में ये टिकटॉकर नए सफेद मोजे पहनकर दुबई की सड़कों, मॉल्स और टूरिस्ट प्लेसेस पर जाता हुआ नजर आता है। क्लिप की शुरुआत में वो बुर्ज खलीफा के पास सीढ़ियों पर बैठकर मोजे पहनता है और वहां से अपनी सैर शुरू करता है। लड़का सबसे पहले दुबई के एक बड़े मॉल में टाइलों पर चलता नजर आता है। वो बिना जूतों के ही मॉल की लिफ्ट और वॉशरूम में सिर्फ मोजे पहनकर जाता हुआ दिखाई देता है। उसके हर कदम को कैमरा पीछे से फॉलो करता है। इसके बाद वो फुटपाथों पर टहलता है और एक टैक्सी लेकर घर के लिए रवाना हो जाता है। शहर में घंटों घूमने के बाद वो अब अपने कमरे पर पहुंचकर मोजे दिखाता है कि क्या वाकई में वे गंदे हुए हैं या नहीं। जब वो मोजे उतारकर कैमरे में दिखाता है, तो वे बिल्कुल नए जैसे ही दिखते हैं। मोजे पर गंदगी का एक भी निशान नहीं लगा होता, जिससे ये तो साफ है कि शहर में वाकई सफाई बहुत अच्छे तरीके से की जाती है।
लोगों ने दिए रिएक्शन
जापान में भी हुआ था ऐसा ही टेस्ट इससे पहले जापान का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें एक भारतीय महिला जापान की सड़कों पर सफाई का टेस्ट लेने के लिए जेबरा क्रॉसिंग, फुटपाथों और गलियों में सफेद मोजे पहनकर घूमती हुई दिखाई देती है। वीडियो के अंत में उसके मोजे लगभग उतने ही बेदाग रहते हैं, जितने कि जब उसने उन्हें पहली बार दुकान से खरीदकर पहनते वक्त दिखाए थे।
दुबई की इन्हीं साफ सड़कों का टेस्ट लेने के लिए एक शख्स सफेद मौजे पहनकर पूरे शहर में घूमने लग गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ऐसा कर के ये पता लगाना चाहता था कि आखिर शहर कितना साफ है।
क्या मोजे गंदे हुए?
लोगों ने दिए रिएक्शन
ये वीडियो @lovindubai नाम के इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट किया है। वायरल रील पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोगों ने इस पर हैरानी और शक करते हुए काफी कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कहा, 'वोह मोजे का बाहरी हिस्सा नहीं दिखा रहा, बल्कि अंदर की तरफ का मोजा दिखा रहा है।' अगले ने लिखा, 'ये झूठ है। दुबई साफ है, लेकिन ये मोजे जरूर बदले गए होंगे।'
जापान में भी हुआ था ऐसा ही टेस्ट
You may also like
IPL 2025: SRH के टॉप ऑर्डर ने की निराशाजनक बल्लेबाजी, जाने क्या रहा MI के खिलाफ मैच का टर्निंग पॉइंट
आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं का विवादास्पद वीडियो वायरल
ब्रिटेन में पाकिस्तानी मुस्लिमों के ग्रूमिंग गैंग का खुलासा
MI vs SRH, Player of the Day: गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर विल जैक्स ने मुंबई को दिलाई जीत