Next Story
Newszop

जिसका डर था वही हुआ... अप्रैल की दस्तक और दिल्ली में पारा पहुंचा 40 के पार, आगे कैसा रहेगा मौसम

Send Push
नई दिल्ली: अभी अप्रैल की 7 तारीख ही है और भीषण गर्मी ने दिल्लीवालों की टेंशन बढ़ा दी है। एक ओर पारा तेजी से ऊपर जा रहा है, इसी बीच हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस सीजन का पहला दिन था जब लू चली। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने पहले ही हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ। दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ लू चलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। रिज और आयानगर में 41 डिग्री के पार तापमानमौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के रिज और आयानगर इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग क्षेत्र में में 40.2 डिग्री रहा। वहीं पालम में 39.5 और लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही इस हफ्ते हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसकी झलक सोमवार को ही मिल गई जब अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। image दिल्ली में भीषण गर्मी से बुरा हालदिल्ली के प्रमुख केंद्रों पर अधिकतम तापमान में भारी उछाल आया है। वहीं न्यूनतम पारा भी 22 डिग्री के पार जा चुका है। दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पालम में मिनिमन टेप्रेचर 22.6 रहा। सफदरजंग में 20.2, लोधी रोड में 19.4, आयानगर में 20.4 डिग्री तापमान रहा। लू को लेकर येलो अलर्ट जारीदिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया था कि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लू के संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।
Loving Newspoint? Download the app now