सुनकर आपको भी विश्वास नहीं हुआ न। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ नदी किनारे एक सांप को मुंह में दबोचकर खाता हुआ नजर आ रहा है।
कछुए ने किया सांप का शिकार
वीडियो में दिखाई देता है कि एक कछुआ नदी में मौजूद चट्टान की आड़ में छिपकर बैठा होता है। इस दौरान पानी का फ्लो काफी तेज होता है और एक सांप बहता हुआ एक पत्थर के पास आकर रुकता है। इतने में कछुए की नजर उस सांप पर पड़ती है और वो मौके की तालाश में घात लगाकर बैठा होता है।
कुछ ही सेकंड बाद कछुआ चट्टानों से निकलता है और सांप को मुंह में लपककर वापस पत्थरों के नीचे चला जाता है। वैसे तो कछुओं को काफी धीमा जानवर कहा जाता है। लेकिन इस कछुए की शिकार करने की रफ्तार को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
देखें वायरल वीडियोकछुए के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स पेज ने शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करीब 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
I had no idea turtles eat snakes 😳 pic.twitter.com/95SScig6mO
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 1, 2025
क्या सच में कछुएं सांप खाते हैं?

वायरल वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट्स कर के अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता था कि कछुए शाकाहारी होते हैं और सिर्फ पौधे ही खाते होंगे।' एक ने लिखा, 'ये कछुआ तो काफी तेज निकला।'
ज्यादातर कछुएं शाकाहारी होते हैं। लेकिन कुछ प्रजाती के कछुए सांप खाते हैं। जैसे कि स्नैपिंग कछुआ। (Snapping Turtle) इस प्रजाति के कछुए आक्रामक होते हैं और मछली, मेंढक और छोटे सांप जैसे जीवों को अपना शिकार बनाते हैं।
You may also like
आज नालंदा में एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
बांग्लादेश : कट्टरपंथी इस्लामी समूह की महिला सुधार निकाय को भंग करने की मांग, निकाली रैली
कांग्रेस के लोग पहले भी उठा चुके हैं सेना पर सवाल : कृष्णा हेगड़े
यमुनानगर: पंजाब पानी के मुद्दे पर हम हरियाणा सरकार के साथ : उदयभान
बनकला में सड़क मार्ग बंद करने से बढ़ी गांव की समस्याएं