सुनील साकेत आगरा: उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस को एक बाल अपचारी लुटेरा चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसको एक मोबाइल लूट में गिरफ्तार किया था। अन्य मोबाइल बरामदगी के लिए जब पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में साथ लेकर पहुंची तो वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं।ये घटना शुक्रवार शाम की है। थाना शाहगंज पुलिस ने एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी शाहगंज क्षेत्र के पृथ्वीनाथ क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने उसे मोबाइल लूट में गिरफ्तार किया था। उससे कई मोबाइल भी बरामद हुए थे। आरोपी आदतन अपराधी था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि उसके पास से अन्य मोबाइल बरामदगी के लिए उसे कुछ पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए। वहीं, मौका पाकर आरोपी भाग गया। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस छिपाती रही घटनाघटना के बाद थाना शाहगंज पुलिस इस मामले को दबाती रही। 24 घंटे गुजर जाने के बाद अगले दिन शनिवार को मामले की जानकारी हुई तो थाना पुलिस ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, एसीपी मयंक तिवारी ने बताया है कि ये घटना शुक्रवार शाम को घटी थी। ज्यादातर पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में लगे थे, इसलिए कम पुलिसकर्मी उसके साथ गए थे। मोबाइल लुटेरा शातिर किस्म का अपराधी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
You may also like
अमेरिकी टैरिफ से अरब देशों के गैर-तेल निर्यात को खतरा : संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
Weather: यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत, राजस्थान में गर्म हवा बढ़ाएगी टेंशन
Name Astrology: पढ़ने में होशियार होते हैं इस नाम वाले बच्चे, करते हैं मां बाप का नाम रोशन ∘∘
शॉकिंग रिपोर्ट: इस खतरनाक सेक्स पोजीशन से संबंध बनाने वाली 99% महिलाओं में पाया जा रहा है कैंसर! डॉक्टर्स की चेतावनी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे ∘∘
गुनगुना पानी पीने के नुकसान: किन लोगों को करना चाहिए परहेज