सागर: एनाकोंडा जैसे विशाल अजगर को शिकार का लालच भारी पड़ गया! भूखे अजगर ने एक हिरण को निगल तो लिया, लेकिन पचा नहीं पाया। हिरण उसके पेट में फंस गया। करीब तीन घंटे तक अजगर तालाब किनारे बेदम पसरा रहा। बाद में सर्प मित्र और वन विभाग ने उसे लोट-पोट कर हिरण को बाहर निकाला।
एमपी के सागर जिले के जगथर गांव में एक करीब 15 फीट लंबे भारी-भरकम अजगर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह पस्त पड़ गया और इंसानों की मदद से जान बच सकी। दरअसल गांव के तालाब के पास गांव वालों को एक विशाल अजगर बेदम सा पड़ा दिखा था। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूला था। लोग उसे देखकर हक्का-बक्का रह गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। करीब तीन घंटे तक जब वह कहीं नहीं सरका तो लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया था। सर्प मित्र सनी पाण्डेय को भी बुलाया गया।
दो घंटे बाद अजगर को मिली राहत
सर्प मित्र और वन विभाग को समझ आया कि हिरण की हड्डियों के कारण सांप उसे बाहर नहीं उगल पा रहा है। कहीं हड्डियां फंस रही हैं। सर्पमित्र ने अजगर का मुंह पकड़ा और वन विभाग के लोगों ने उसे लोट-पोट कर स्थिति को सुधारा तो चंद मिनटों में हिरन निगल दिया। अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

You may also like
मजेदार जोक्स: डॉक्टर साहब, मुझे भूलने की बीमारी है
पापा से कहती थी कॉल` सेंटर में है जॉब, हर रात 8-10 ग्राहक को खुश करना पड़ता था
दीपिका पल्लीकल : क्रिकेटर मां की बेटी ने स्क्वैश में रोशन किया देश का नाम
सऊदी अरब को पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते से क्या मिलेगा, क्या वह भारत के ख़िलाफ़ जा सकता है?
फंग लियुआन ने 2025 यूनेस्को बालिका एवं महिला शिक्षा पुरस्कार समारोह में भाग लिया