नेपाल में चल रहे Gen-Z आंदोलन में भीषण आगजनी हो रही है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकारी दफ्तर..होटल से लेकर जेल तक को फूंक डाला है। हिंसा और तोड़फोड़ की वजह से हजारों कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं। इनमें एक नाम ऐसा भी है, जिसे सोने की तस्करी का किंग कहा जाता है। चूड़ामणि उप्रेती उर्फ गोरे नेपाल के सुंधरा सेंट्रल जेल से फरार हो गया है। नेपाल के इतिहास में सबसे बड़ी सोने की तस्करी करने वालों में शुमार गोरे एक खतरनाक मास्टरमाइंड है।
सोने की तस्करी के अलावा चूड़ामणि हत्या के लिए भी सजा काट रहा था। Gen-Z प्रदर्शन के दौरान कई जेलों में भी हिंसा शुरू हो गई थी और हजारों कैदी जेल तोड़कर भाग निकले। जिस सेंट्रल जेल में चूड़ामणि को रखा गया था, अकेले उसी जेल से 3000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए थे। सिर्फ 500 कैदी ही ऐसे थे, जो जेल से फरार नहीं हुए। हालांकि बाद में बहुत से कैदी वापस लौट भी आए।
सोने की तस्करी और हत्या के आरोप जानकारी के मुताबिक चूड़ामणि का नाम साल 2015 से 2018 के बीच करीब 3800 किलो सोने की तस्करी में शामिल था। भारत में आज इतने सोने की कीमत 4000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसके अलावा उस पर एक शख्स की हत्या का भी मामला चला। मीडिया खबरों के मुताबिक मर्डर केस की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। नेपाल पुलिस को पता चला कि जिस शख्स की हत्या की गई है, उसे दुबई से सोना नेपाल लाने के लिए पोर्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। वो 2018 में दुबई से 33.5 किलो सोना भारत लाया था। इसके बाद से ही वो लापता हो गया और बाद में उसकी लाश मिली।
तस्करी में शामिल थी पुलिस सोने की इतनी बड़ी तस्करी का मास्टरमाइंड चूड़ामणि ही था। इस तस्करी में पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। उस समय मामले ने इतना तूल पकड़ा कि गृह मंत्रालय को जांच कमेटी गठित करनी पड़ी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया चूड़ामणि की गैंग ने 2015 से 2018 के बीच 3800 किलो सोने की तस्करी की। बताया गया कि गैंग में 63 से ज्यादा लोग हैं और इसमें 9 पुलिस अफसर भी शामिल हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस एक किलो सोना भी बरामद नहीं कर पाई। 2021 में चूड़ामणि और उसके 5 साथियों को हत्या के आरोप में दोषी पाया गया और चूड़ामणि को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
नेपाल की कई जेलों से भागे कैदी नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच हजारों जेलों से कैदी फरार हो गए हैं। फरार कैदियों में अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठी भी है, जिसे 32 साल की सजा सुनाई गई थी। वो रसुवा जेल से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

You may also like
चांदी के छल्ले के लाभ: किस्मत को चमकाने का एक सरल उपाय
आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 12 सितंबर 2025 : शुक्र और चंद्रमा का राशि परिवर्तन योग, कर्क और कन्या सहित इन राशियों को होगा फायदा
1936 में जन्म और` 1936 में ही मौत फिर भी उम्र 70 साल? सबको चकरा देती है ये पहेली
सिर्फ 1 मिनट तक` अपनी जीभ को तालु से लगाये ऐसा करने से जो चमत्कार होगा उसकी आपने कभी कल्पना नही की होगी जरूर पढ़े
बच्चे को ताना मारते` रहने पर क्या होता है? पैरेंटिंग कोच ने बताया पैरेंट्स की इस आदत प्रभाव