वाराणसी: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान की बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना पर वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवाई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क कर बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई। फ्यूल लीक होने से इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद लैंडिंग हुई।
इंडिगो एयरलाइंस का यह विमान कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था। बुध्वार को इसके फ्यूल में लीकेज की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। पायलट ने इसकी जानकारी फौरन नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट को दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
जब प्लेन में बैठे यात्रियों को भी फ्यूल लीकेज की जानकारी हुई तो वे भी घबरा गए। हाल ही में हुए विमान हादसों के बाद ऐसे मामलों में अब अधिक सतर्कता बरती जाने लगी है। बहरहाल, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाल गया। विमान की मरम्मत कराई गई। विमान में सवार सभी 166 यात्री सुरक्षित थे, इसलिए सभी ने राहत की सांस ली।
वहीं, एअर इंडिया का नेवार्क जाने वाला एक विमान मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौट आया। मंगलवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर नेवार्क के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 विमान तीन घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खरीबी के कारण मुंबई लौट आया।

You may also like
भाई दूज के दिन 6 हजार रुपये तक सस्ती हुई चांदी
संत का स्वभाव शांत होता है, वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं: शिवपाल सिंह यादव
5 मिनट ही उड़ी थी दिल्ली-पटना SpiceJet फ्लाइट, कि यात्रियों में मच गया हड़कंप; पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण कोरिया में वित्तीय स्थिरता के लिए केंद्रीय बैंक ने फिर नहीं बढ़ाई ब्याज दरें, सरकार के सामने क्या है चुनौती?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित किए