अगली ख़बर
Newszop

WPL 2026: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, यूपी के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे, देखें पूरी लिस्ट

Send Push
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। गुजरात जायंट्स ने दो जबकि यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया है। एक खिलाड़ी अधिकतम 5 खिलाड़ी को रिटेन कर सकती थी। इसमें अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी नाम हो सकते थे। अगर फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ी रिटेन करती है तो एक अनकैप्ड नाम होना जरूरी थी।

स्मृति, गार्डनर और ब्रंट को सबसे ज्यादा पैसे
मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की कप्तान और ऑलराउंडर नैट सीवर ब्रंट को साढ़े तीन करोड़ में रिटेन किया है। वह लीग की इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में भी वह टॉप-5 में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी कप्तान स्मृति मंधाना को भी इतने ही पैसे में रिटेन किया है। गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को 3.5 करोड़ रुपये दिए हैं।

डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले रिटेन की गई खिलाड़ियों की लिस्ट
मुंबई इंडियंस- नैट सीवर ब्रंट (3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़), जी. कमलिनी (50 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- स्मृति मंधाना (3.5 करोड़), ऋचा घोष (2.75 करोड़), एलिस पेरी (2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख)

गुजरात जायंट्स- एश्ले गार्डनर (3.5 करोड़), बेथ मूनी (2.5 करोड़)

यूपी वॉरियर्स- श्वेता सहरावत (50 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स- जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़), मारिजान काप (2.2 करोड़), निकी प्रसाद (50 लाख)

सभी टीमों का बचा हुआ पर्स
कई बड़े नाम रिटेन नहीं हुए
महिला विश्व कप 2025 में रनों की बरसात करने वाली लौरा वोल्वार्ड्ट को गुजरात ने रिटेन नहीं किया। क्योंकि टीम दो ही विदेशी का नाम को रिटेन कर सकती थी। इसी वजह से मुंबई की टीम अमेलिया केर को भी बरकरार नहीं रख पाई। उन्होंने पिछले सीजन पर्पल कैप जीता था। लगातार तीन बार दिल्ली को फाइनल में पहुंचने वाली मेग लेनिंग भी रिटेन नहीं हुईं। यूपी ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के साथ ही भारत के स्टार दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया। रिटेन होने के लिए फ्रेंचाइजी के साथ ही खिलाड़ियों की सहमती भी जरूरी होती है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें