अगली ख़बर
Newszop

'जिद्दी इश्क' टीजर: स्कूल की टीनेज बंगाली बच्ची जिसे टीचर से हो गया है बेहिसाब इश्क, खूनी होनेवाला है इसका अंत

Send Push
कहते हैं कि जब प्यार जिद बन जाए तो सारी हदें पार हो जाती हैं। ऐसी ही ये कहानी है 'जिद्दी इश्क'। 'आश्रम' फेम अदिति पोहनकर एक नई कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। 'जिद्दी इश्क' का टीजर रिलीज हो चुका है और ये कहानी एक कच्ची, नाजुक और पूरी तरह से अपने एकतरफा प्यार में डूबी टीनेज लड़की की कहानी है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है उसका प्यार गहरा और खतरनाक होता जाता है, जहां धीरे-धीरे बदला और नफरत भरे इमोशंस भी नजर आने लगते हैं।

'जिद्दी इश्क' के 41 सेकंड के टीज़र से कहानी का रुख साफ है। ये कहानी रोमांटिक, इंटेंस और इमोशनल होने के साथ-साथ इकतरफा प्यार के स्याह पन्नों की गवाही भी दे रहा। इस टीजर में अदिति पोहनकर और परमब्रत चट्टोपाध्याय लीड रोल में हैं।



'जिद्दी इश्क' की कहानी ये कहानी उम्र में खुद से काफी बड़े टीचर (परमब्रत चट्टोपाध्याय) के प्रति आकर्षण से शुरू होती है। एक साधारण सी दिखने वाली बंगाली लड़की मेहुल (अदिति पोहनकर) उन्हें शेखर दा कहकर बुलाती है। उसे अपने टीचर से प्यार हो जाता है और वो अपनी भावनाओं को शेखर के सामने खोलने की भी कोशिश करती हैं और उन्हें कहती हैं- आप बहुत अच्छे हो शेखर दा। मेहुल को उसकी क्लासफ्रेंड्स रोकती है और कहती हैं- टीचर के साथ डेटिंग? उम्र तो देख।


प्यार से शुरू हुआ ये खेल मौत के खेल तक पहुंचती है
उसके मन में भी ये सवाल उठता है कि कहीं ये प्यार एकतरफा रह गया तो? और आगे जो झलक दिखाई गई है वो बदले की उस आग की झलक दिखाती है जहां अपने एकतरफा प्यार के खातिर मेहुल किसी की जान तक लेने के लिए तैयार है।


'जिद्दी इश्क' 21 नवंबर को रिलीज
हॉटस्टार पर ये 'जिद्दी इश्क' 21 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। अदिति पोहनकर, बरखा बिष्ट, परमब्रत चट्टोपाध्याय स्टारर ये कहानी राज चक्रवर्ती ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें