मुंबई : अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आठ लोगों में लखनऊ की महिला डॉक्टर भी है। डॉ. शाहीन सईद आतंकियों के महिला गुट की हेड है। शाहीन का मुंबई से कनेक्शन निकला है। पुलिस ने बताया कि डॉ. शाहीन की शादी महाराष्ट्र के एक शख्स से हुई थी। हालांकि 2015 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद वह वापस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चली गई थी।
अधिकारी ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में हुए कार विस्फोट में जिस डॉ. शाहीन सईद का नाम सामने आया है उसने महाराष्ट्र निवासी जफर हयात से निकाह किया था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से महिला के पति के प्रफेशन और महाराष्ट्र में उसके पैतृक स्थान जैसी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
मुंबई से आई फरीदाबादपुलिस ने बताया कि डॉ. शाहीन और जफर हयात की शादी लंबी नहीं चली और दोनों 2015 में अलग हो गए। अधिकारी ने बताया कि तलाक का कारण डॉ. शाहीन का डॉ. मुजम्मिल के साथ अफेयर था। तलाक के बाद सईद हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ गई थी। यहीं पर डॉ. मुजम्मिल भी काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि संभावना है कि इस दौरान डॉ. शाहीन सईद किसी विशेष विचारधारा के प्रभाव में आ गई।
डॉ. शाहीन के पिता ने भी कही थी यह बातइससे पहले दिन में चिकित्सक के पिता ने लखनऊ में स्वीकार किया था कि उनकी बेटी ने महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से शादी की थी। अधिकारी ने कहा कि जैसे-जैसे अधिक विवरण सामने आएंगे, जांच एजेंसियां जांच का दायरा बढ़ा सकती हैं और महाराष्ट्र को भी इसमें शामिल कर सकती हैं।
8 लोग गिरफ्तारफरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन चिकित्सकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ‘सफेदपोश’ आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ। यह नेटवर्क कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है।
कौन है डॉ. शाहीन सईदपुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें डॉ. शाहीन सईद भी है। वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने नई दिल्ली में दावा किया कि चिकित्सक नवगठित जमात-उल-मोमिनात का हिस्सा थी, जो प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पिछले महीने शुरू किया गया एक संगठन है। डॉ. शाहीन पर भारत में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) की महिला भर्ती शाखा का हिस्सा होने का आरोप है।
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि डॉ. शाहीन पाकिस्तान में अपने आका के संपर्क में थी और उसे आतंकवादी गतिविधियों के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भर्ती करने के निर्देश दिए गए थे। लखनऊ में उसके पिता ने आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें उसकी गिरफ्तारी के बारे में मीडिया के माध्यम से ही पता चला है।

You may also like

ट्रंप की 'नाटक-नौटंकी' के बाद भी क्यों पटरी पर हैं भारत-अमेरिका के रिश्ते? जानिए सबसे बड़ा कारण

बंदिशों में जीने को तैयार हो जाएं दिल्ली के लोग... लागू हो गया ग्रैप-3

हर सांस के साथ शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक के बारीक कण... दिल्लीवाले हो जाएं सावधान

दहेज के लिए विवाहिता की जान लेने का आरोप

निर्मला सीतारमण के फर्जी साइन कर भेजा गिरफ्तारी वारंट, महिला से ठगे 99 लाख.. साइबर ठगों की करतूत सुन हिल जाएंगे