अगली ख़बर
Newszop

मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़के यूजर्स, हनी सिंह का 'चिलगम' गाना देख बोले- बहुत ही अश्लील और वाहियात

Send Push
मलाइका अरोड़ा जल्द ही रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने 'चिलगम' में नजर आएंगी, जिसका हाल ही टीजर रिलीज किया गया। यह तुरंत ही वायरल हो गया और मलाइका अपने डांस मूव्स के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं। मलाइका ने जिस तरह डांस किया है, यूजर्स उसे 'अश्लील' बता रहे हैं और उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। मालूम हो कि 'चिलगम' गाना हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक एल्बम '51 ग्लोरियस डेज़' का हिस्सा है। गाने का टीजर 7 नवंबर को रिलीज किया गया था।

गाने के टीजर में मलाइका अरोड़ा, हनी सिंह के साथ नीऑन लाइट्स के नीचे चटख रंग के कपड़े पहनकर एनर्जेटिक डांस मूव्स दिखा रही रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है, लेकिन यह यूजर्स को पसंद नहीं आया। उन्होंने गाने की कोरियोग्राफी की आलोचना की और मलाइका के डांस को 'अश्लील' और जबरदस्ती का बताया। यूजर्स का कहना है कि 'चिलगम' गाने में वो सहज आकर्षण नहीं है जो मलाइका अपने मशहूर आइटम नंबर्स में लाती थीं।


जीभ बाहर निकाल हनी सिंह के करीब डांस, यूजर्स भड़के

विवाद तब शुरू हुआ जब 'चिलगम' के म्यूजिक वीडियो की एक BTS तस्वीर 'रेडिट' पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में मलाइका अपनी जीभ बाहर निकाले हनी सिंह के करीब थिरकती नजर आ रही थीं। हालांकि यह पोज मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और यूजर्स खरी-खोटी सुनाने लगे। यूजर्स मलाइका का डांस देख हैरान रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि एक्ट्रेस ऐसे अश्लील डांस स्टेप्स भी कर सकती हैं।
image
मलाइका के लिए बोला यूजर- ये क्या हरकत है?

एक यूजर ने टीजर देखकर 'रेडिट' पर कमेंट किया, 'मलाइका निक्की मिनाज क्यों बन रही है? एक और कमेंट है, 'मलाइका ये क्या हरकतें कर रही हैं?' एक ने लिखा, 'मुद्दा इसकी उम्र नहीं है, ये गाने में चीप और वल्गर लग रही है।' एक बोला, 'ये तो अब स्ट्रिपर बन गई है। हालांकि, बाद में गाने के टीजर को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया गया और अब यह यूट्यूब पर भी नहीं है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें