मुंबई: भांडुप का कुख्यात गैंगस्टर ज़िया अंसारी फिर से खबरों में है। उसकी चर्चा इस बार उसके किसी बड़े क्राइम के लिए नहीं बल्कि खुद के अनोखे जन्मदिन मनाने को लेकर है। उसने जिस तरह से अपना जन्मदिन मनाया, उसने उसे जेल सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जबकि कई संगीन अपराध करने के बावजूद वह खुला घूम रहा था। दरअसल जिया अंसारी ने अपने जन्मदिन पर खुद के ऊपर दर्ज एफआईआर वाले केक काटे।महाराष्ट्र का गैंगस्टर ज़िया अंसारी बीते दिनों जमानत पर बाहर था। उसने अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन मनाने का तरीका ऐसा था जिससे अपराध को बढ़ावा मिले। जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस तरह के थे केकज़िया अंसारी पर पहले भी कई गंभीर आरोप हैं। उस पर हत्या (IPC 302), हत्या की कोशिश (IPC 307), जबरन वसूली (IPC 387) और मारपीट (IPC 326) जैसे मामले दर्ज हैं। उसने अपने जन्मदिन पर जो केक काटे, उन पर वही IPC की धाराएं लिखीं थीं, जो उसके ऊपर दर्ज हैं। इन केक के साथ लास्ट में एक प्रश्न चिह्न (?) वाला केक भी था। जिसे देखकर लग रहा था कि वह अपने अगले अपराध के बारे में संकेत दे रहा है। लोगों ने जताई नाराजगीकुछ लोगों का कहना है कि ज़िया अंसारी ने यह भी कहा, 'नेक्स्ट केस का वेट है।' मतलब, वह अगले मामले का इंतजार कर रहा है। इस घटना से भांडुप के लोग बहुत गुस्से में हैं। वे डरे हुए हैं क्योंकि ज़िया अंसारी खुलेआम कानून का मज़ाक उड़ा रहा है और धमकी दे रहा है। पब्लिक बोली- लगे मकोकास्थानीय लोगों ने मांग की है कि उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999 (MCOCA) लगाया जाए। MCOCA एक सख्त कानून है जो संगठित अपराध को रोकने के लिए बनाया गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि कानून का डर होना चाहिए। अगर ऐसे अपराधियों के साथ सख्ती से नहीं निपटा गया, तो समाज में गलत संदेश जाएगा। पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे, जिसके बाद उन्होंने जिया अंसारी का गिरफ्तार कर लिया।
You may also like
उर्दू साइनबोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला!
Rare Mahseer Fish Protection: Green People Committee Demands Cancellation of Fishing Contract
इससे पेट की गैस चुटकी बजाते खत्म, भविष्य में कभी नही होगी ☉
घुटने टूटने लगे है? चलने के लायक नही बचे? तो 7 दिन करे ये उपाय ☉
कही से भी मिल जाये ये बीज तो तुरंत घर ले आये, आयुर्वेद में क्यों कहते है इसे कलयुग में धरती की संजिवनी; अभी जानिए ☉