वृषभ राशि के लिए कल रविवार का दिन कैसा रहेगा
कल रविवार का दिन वृषभ राशि के लिए लकी रहेगा। ग्रहों का शुभ गोचर इनके लिए कल सुख और सौभाग्य लेकर आया है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पिछले दिनों की चिंताएं दूर होती दिखेंगी। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। अटके हुए प्रोजेक्ट और काम पूरे होंगे। व्यापारीगण साझेदारी में लाभ पाएगे। नए संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे। धन के लिहाज से कल का दिन अनुकूल है। आपको कल रुका हुआ धन मिल सकता है। आय के स्रोत खुलेंगे। निवेश से लाभ के संकेत हैं। सोने चांदी के कारोबार मे भी लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
वृषभ राशि के लिए कल रविवार के उपाय : कल के दिन वृषभ राशि के जातको को उपाय के तौर पर बजरंगबली को लंगोट अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए कल रविवार का दिन कैसा है

कर्क राशि जातकों के लिए कल का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपके जीवन में प्रतिष्ठा, वैभव और सफलता के नए द्वार खुलेंगे। आपके भाग्य का चक्र तेजी से घूमेगा और आपके लिए लाभ का संयोग बनाएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और पद प्रतिष्ठा का आप लाभ पाएंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं कारोबार का विस्तार का विस्तार होगा और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और सौम्यता बढ़ेगी। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य या उत्सव का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा और नई संपत्ति या वाहन की प्राप्ति संभव है। भाग्य आपको अप्रत्याशित धन दिलाएगा।
कर्क राशि के लिए कल रविवार के उपाय : आप कल दिन को शुभ बनाए रखने के लिए सूर्य गायत्री मंत्र का जप करें।
कन्या राशि के लिए कल रविवार का दिन कैसा रहेगा
कन्या राशि के जातको के लिए कल का दिन लाभदायक रहेगा। ग्रहों के शुभ योग से आपकी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा और वरिष्ठजन आपकी सराहना करेंगे। रचनात्मक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी जिससे आपको सफलता और सम्मान मिलने का योग है। नौकरी में आपको उन्नति का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन स्थिरता और प्रगति दोनों प्रदान करने वाला है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी और साथ ही धन की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। प्रेम संबंध बेहतर और मजबूत होंगे। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कल तकनीकी ज्ञान का भी लाभ ले पाएंगे।
कन्या राशि के लिए कल रविवार के उपाय : कल के दिन आपको उपाय के तौर पर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि के लिए कल रविवार का दिन कैसा है

कल का दिन मकर राशि के जातको के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कल भाग्य कई मामलों में सफलता और उपलब्धता प्रदान करने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आत्मविश्वास भी भरा रहेगा। साझेदारी के काम में आप लाभ पाएंगे। सार्वजनिक जीवन में बड़ी सफलता मिलने का योग बना है। व्यापारिक सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको वरिष्ठों से सहयोग और प्रशंसा मिलने की संभावना है। वाणी कुशलता से भी कल आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। कोई आर्थिक निर्णय आपको लंबे समय के लिए लाभ दिला सकता है। बिजनेस मे आज आपकी कमाई बढेगी। ज्वेलरी के कारोबारी अच्छी कमाई कर पाएंगे। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
मकर राशि के लिए कल रविवार के उपाय : आपक कल दिन को शुभ और अनुकूल बनाए रखने के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।
मीन राशि के लिए कल रविवार का दिन कैसा रहेगा

मीन राशि के जातको के लिए कल का दिन शुभ और प्रगतिदायक रहेगा। कल आपको रचनात्मक क्षमता और सटीक निर्णय से लाभ मिलने का योग बना है। आपकी योजनाएं सफल साबित होंगी और लाभ का सृजन होगा। आपको कल कोई लाभदायक डील मिलने की भी खुशी होगी। कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं। दीर्घकालीन निवेश से आपको कल फायदा मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष से आपको प्रसन्नता होगी। लव लाइफ मे आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। कोई चिंता परेशानी दूर होने से मन प्रसन्न होगा। कोई पुरान निवेश आपको लाभ प्रदान करेगा। आपको आज उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि के लिए कल रविवार के उपाय : आज आपको तुलसी चालीसा का पाठ करना चाहिए और तुलसी को दीप दिखाना चाहिए।
You may also like
चेन्नई : दीपावली मनाने के लिए 18 लाख से ज्यादा लोग घर लौटे; सड़कों और टर्मिनलों पर भारी भीड़
पिछले 15-20 सालों में मैंने बिल्कुल भी आराम नहीं किया : विराट कोहली
अमेरिका: ट्रंप के विरोध में कई शहरों में प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान की उठ रही बात
दीपोत्सव के मौके पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, झांकियों से जीता भक्तों का दिल
सालों पुरानी बवासीर का खात्मा सिर्फ 7 दिन में जानिए` वो राज जो आज तक छुपा था