Next Story
Newszop

लू से थोड़ी राहत, लेकिन गर्मी अभी आफत... दिल्लीवालों को इस बार हीट वेव के साथ 'विंड वेव' का खतरा

Send Push
नई दिल्ली: फिलहाल दिल्ली में गर्म हवाओं के लौटने की संभावना नहीं है लेकिन गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब रहा। हवाओं में दोपहर के समय गर्माहट महसूस हो रही थी। अगले दो दिन तक तापमान में इजाफा हो सकता है। तापमान 40 डिग्री के करीब रह सकता है।बुधवार को सुबह से ही काफी गर्मी थी। सात बजे के आसपास धूप निकलने लगी। इसके बाद धूप की तेजी ने लोगों को पूरे दिन परेशान रखा। अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 73 प्रतिशत रहा। आज कैसा रहेगा मौसम?पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह रह सकता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 18 से 20 अप्रैल तक मौसम गर्म व शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। इस दौरान तापमान 38 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री तक रह सकता है। 21 व 22 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। हवाएं कमजोर रहेंगी। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है। हीट वेव चलने की संभावना कमदरअसल लू तब घोषित होती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो। गंभीर लू तब कही जाती है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री और सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक हो। जैसे जैसे अप्रैल आगे बढ़ता है राजधानी का न्यूनतम तापमान भी बढ़ता है। अप्रैल के शुरुआत में सामान्य तापमान 34 रहता है, 20 अप्रैल तक यह 37 डिग्री हो जाता है। ऐसे में हीट वेव होने के लिए तापमान का 42 से 43 होना जरूरी होता है। इससे पूर्व राजधानी में 7 से 9 अप्रैल तक लू तीन दिन चली। इस दौरान 8 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। अब 17 से 20 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री या इसके आसपास रह सकता है। 18 अप्रैल को यह 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। पहाड़ों में बारिश का पड़ेगा असर!18 से 20 अप्रैल के बीच उत्तरी पहाड़ियों पर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाला है। इस दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। इस सिस्टम की वजह से दिल्ली के पास एक पूर्व पश्चिम ट्रफ बन सकती है। इससे तापमान 40 डिग्री के उपर जाएगा लेकिन यह 42 डिग्री या इससे अधिक नहीं होगा। डबल ट्रबल: हीट वेव के साथ इस साल 'विंड वेव' का खतराधूल की आंधियों से भी इस बार बचकर रहने की जरूरत है। लू अधिक होने की वजह से इस बार आंधियां भी अधिक आने की उम्मीद है। मौसम विभाग और एक्सपर्ट के अनुसार गर्मियों के दौरान हीट वेव को खत्म करने के लिए आंधियां और बारिश आती हैं। क्योंकि इस बार लू अधिक रहेगी, इसलिए आंधियां भी ज्यादा आ सकती हैं। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह कितनी होंगी और इनकी तीव्रता कैसी रहेगी? क्या होती हैं तूफानी हवाएं?मौसम विभाग के अनुसार हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार या इससे अधिक चलती हैं तो इन्हें तूफानी हवाएं कहा जाता है। इन तूफानी हवाओं से पेड़ गिरने, विजिबिलिटी काफी कम हो जाने, खुले में रखे सामान के उड़ने और हादसे की वजह बनने की संभावना कहीं अधिक रहती है। बीती 11 अप्रैल को आंधी-तूफान के दौरान राजधानी में हवाओं की गति 34 से 84 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस आंधी से काफी अधिक नुकसान हुआ। अप्रैल के आखिरी दिनों में खतरास्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक बहुत तेज आंधी के आसार नहीं है। इस हफ्ते हवाओं की गति कभी-कभार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस स्पीड से भी हवाएं नुकसान करने में सक्षम हो सकती हैं। अप्रैल के आखिरी दिनों और मई में जब भी लू का स्पैल आएगा, उसके पीछे आंधी और बारिश आती है। यह बीते कई साल से नुकसानदेह रूप लेकर आती है। इसलिए लोगों को मॉनसून की तरह ही प्री-मॉनसून सीजन के लिए भी जागरूक करने की जरूरत है। आंधी क्योंकि अचानक तीव्रता पकड़ती है, इसलिए लोगों को यह बताने की जरूरत है कि अगर वे गाड़ी चला रहे हों तो उन्हें सेफ जगह रुक जाना चाहिए।मौसम विभाग के अनुसार आंधियों का सीजन आमतौर पर राजधानी में 20 अप्रैल के बाद शुरू होता है और यह मॉनसून के आने तक जारी रहता है। इस बार यह 10 अप्रैल से ही शुरू हो गया है। 11 अप्रैल को पहली तूफानी आंधी आई। 18 से 20 अप्रैल तक हवाओं की स्पीड कुछ समय के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
Loving Newspoint? Download the app now