रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

तेज गति से जा रही कार पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

लालू परिवार में खुद एकता नहीं, बिहार की जनता को क्या एकजुट करेंगे : असदुद्दीन ओवैसी (आईएएनएस साक्षात्कार)

पहलगाम आतंकी हमले में 11 लोगों की जान बचाने वाले नजाकत अली का सम्मान

बिहार विधानसभा के दूसरे फेज का मतदान, 'नवरत्नों' से लेकर स्टार कैंडिडेट और वोटिंग के बदले समय की डिटेल यहां

जम्मू-कश्मीर: आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कार्रवाई तेज, कई इलाकों में चलाए गए विशेष तलाशी अभियान