गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के एक OYO होटल में बुधवार सुबह कमरा नंबर 3 के बाहर पुलिस खड़ी थी। कमरे में रजत प्रताप सिंह (27) पिछले तीन दिनों से ठहरा था। रात में एक लड़की उसके कमरे में आई, फिर चली गई। सुबह देर तक कमरा बंद रहा तो होटल वालों को शक हुआ। पुलिस की निगरानी में दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। रजत का बेजान शरीर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस पड़ताल में जुट गई। रज से जुड़ी कई ऐसी बातें पता चलीं जो इस मौत को अलग-अलग एंगल दे रही थीं।
रजत नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसकी अच्छी खासी सैलरी थी। परिजनों की मानें तो उसे हर महीने 1.25 लाख रुपये मिलते थे। रजत मेरठ के गंगानगर के रक्षापुरम का रहने वाला था। ऐसे में यह समझ के परे था कि वह 2 नवंबर से गाजियाबाद के शक्तिखंड स्थित इस होटल में क्यों ठहरा हुआ था।
रजत की लाश जिस कमरे में मिली वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उस कमरे की टेबल पर लैपटॉप, मोबाइल और शराब की बोतल रखी मिली। कमरे में चार-पांच और बोतलें भी मिलीं। पता चला कि रजत रोजाना शराब पीने का आदी था। इसके अलावा वह ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करता था।
इन बातों से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं इसमें कोई बड़ा नुकसान तो इस मौत की वजह नहीं है। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस उसके लैपटॉप की जांच कर रही है।
एक और एंगल है लडकी का। रजत के परिवार ने बताया है कि एक लड़की से उसका परिचय था। उन्होंने यह भी कहा कि वह लड़की उसे परेशान कर रही थी। क्या इस मौत में उसका कोई हाथ हो सकता है इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह खुदकुशी है या हत्या।

You may also like

भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश

झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के तहत आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन

चेंबर की वेबसाइट को किया जाएगा 10 दिनों में अपडेट : राजीव

उप निरीक्षक दूरसंचार परीक्षा-2024 (गृह विभाग) की 09 नवम्बर को होगी परीक्षा

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएमएस स्टेडियम में भव्य आयोजन