Top News
Next Story
Newszop

कौशांबी में करवा चौथ पर पति को मैक्रोनी में जहर मिलाकर खिला दिया, हो गई मौत, पत्नी पर दर्ज हुआ केस

Send Push
कौशांबीः उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कड़ा धाम क्षेत्र में एक व्यक्ति को जहर देकर मारने के आरोप में उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि करवा चौथ के दिन पत्नी ने पति को मैक्रोनी में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस्माइलपुर गांव निवासी शैलेश (32) की रविवार की रात खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि शैलेश के परिजनों ने उसकी पत्नी सविता (30) पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर सविता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 123 (जहर देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजन ने बताया कि गलत हरकतों की वजह से शैलेश अपनी पत्नी से नाराज रहता था। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बीते रविवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजन का आरोप है कि रात में महिला ने अपने पति को मैक्रोनी खाने को दी, जिसमें जहरीला पदार्थ मिला था। इसे खाते ही शैलेश की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के मैक्रोनी खाते ही महिला घर से भाग गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के छोटे भाई ने मामले में थाने में तहरीर दी है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now