अगली ख़बर
Newszop

नवरात्र में सीएम ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, पूरा किया अपना एक और वादा, 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

Send Push
धमतरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्र के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। महतारी सदन योजना को सीएम साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गांवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें।



सीएम ने कहा- बड़ा काम पूरासीएम ने कहा कि आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने आस्था महिला संकुल संगठन करेली बड़ी की महिला समूह सदस्यों को महतारी सदन का हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ को महिला-केंद्रित विकास का मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



तरक्की का आधार बनेगा मतहारी सदनउन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल महिलाओं की तरक्की का आधार ही नहीं बनेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महतारी सदन माताओं-बहनों की शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया केंद्र होगा। महतारी सदन शिक्षा, कौशल और उद्यमिता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। माताएं-बहनों के लिए महतारी सदन में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, हस्तशिल्प, कृषि-आधारित प्रशिक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।



अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे। उन्होंने बताया, ‘‘प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 2500 वर्गफुट में कराया जा रहा है जिसमें कमरा, शौचालय, बरामदा, हॉल, रसोई और भंडार कक्ष जैसी सुविधाएं हैं। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ जल संचयन की व्यवस्था भी है। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया गया है।’’



धमतरी को दी कई सौगातेंअधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान साय ने 245 करोड़ 80 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जो जिले में महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नयी दिशा देने वाले हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें