मुंबई : लगातार जारी बारिश ने मुंबई की साल भर की पानी की चिंता को करीब खत्म कर दिया है। सोमवार को मुंबई को पानी की (Mumbai lakes water levels) आपूर्ति करने वाली विहार झील ओवरफ्लो हो गई है। अब सभी झीलों का जलस्तर 91.18 फीसदी तक पहुंच गया है। विहार के भर जाने के बाद मुंबई को पानी की आपूर्ति वाली सात झील में से छह झीलें भर चुकी हैं। बीएमसी के अनुसार, विहार झील में सोमवार दोपहर तक 2,769.8 करोड़ लीटर पानी जमा हो गया था।
पिछले साल 25 जुलाई 2024 को विहार झील भरी थी। मुंबई की पानी की जरूरत पूरी करने वाली सात झीलों में 1,44,736.3 करोड़ लीटर पानी जमा हो सकता है। 18 अगस्त की सुबह 6 बजे सभी झीलों का जलस्तर 1,31,964 करोड़ लीटर तक पहुंच चुका है।
मीठी नदी का जलस्तर बढ़ाविहार झील के भरने के बाद मीठी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। झील से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में पानी बढ़ गया है। कुर्ला, बांद्रा और वाकोला के आसपास पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।
मुंबई की झीलों में पानी का आंकड़ाइससे पहले दिन झीलों में 93.20% पानी भरा था। पिछले साल 2024 में यह आंकड़ा 83.45% था। BMC के डेटा से पता चलता है कि सात झीलों में से, तुलसी झील पूरी तरह से भर गई थी। तानसा झील 98.45% भरी थी। मध्य वैतरणा झील में 97.17% और विहार झील में 89.92% पानी जमा हुआ था। भतासा झील में 89.23% पानी जमा हुआ था। मोदक सागर 87.28% और अपर वैतरणा 86.48% भरी थीं।

You may also like
इधर एशिया कप के लिए टीम का ऐलान उधर पृथ्वी शॉ ने मचा दिया कोहराम, सिर्फ इतनी गेंद पर ठोका शतक
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, बुमराह की वापसी तो श्रेयस अय्यर का सपना टूटा, सूर्यकुमार-अजीत अगरकर पर सवालों की बौछार
बीजेडी सांसद सुलता देव को महिंद्रा के कर्मचारी ने दी रेप और जान मारने की धमकी, तूल पकड़ते ही कंपनी ने दी सफाई
Physical Relations: पुरुषों में मर्दाना ताकत को बढ़ाता है प्याज, इस प्रकार कर लें सेवन
Smoking Weight Loss Dangers : धूम्रपान और वजन घटाने का खतरनाक कनेक्शन, जरूर पढ़ें!