भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाकों में एक युवती का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। युवती की मां ने आशंका जताई है कि उसके साथ कुछ तो 'गलत' काम हुआ है। पुलिस के अनुसार 36 साल की नेहा विजयवर्गीय इंश्योरेंस कंपनी मैनेजर के रूप में नौकरी करती थी। संदिग्ध हालत में उसका अर्ध नग्न शव कमरे में मिला है, जहां उसका शव मिला है वह उस कमरे में करीब 7 महीने से रह रही थी।युवती 22 अक्टूबर की रात कमरे में गई और उसके बाद 23 अक्टूबर तक बाहर नहीं निकली। युवती नेहा राजगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय की भतीजी है। उसकी चाची नम्रता विजयवर्गीय भी कांग्रेस नेत्री हैं। पुलिस के अनुसार नेता की मां ने लगातार कॉल किया, बेटी नेहा ने कॉल नहीं उठाया तो मां संध्या विजयवर्गीय ने मकान मालिक को फोन करके पूरी जानकारी दी। बिस्तर के बगल में पड़ी थी बॉडीमकान मालिक पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवती का शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ। उसका शव बिस्तर के बगल में पड़ा हुआ था। जांच कर रही पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस महिला के मोबाइल जांच कर रही है। हत्या या सुसाइड उलझी गुत्थीनेहा के पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस के अनुसार पुलिस नेहा की मौत के मामले में सुसाइड और मर्डर दोनों आशंकाओं को देखते हुए जांच कर रहे हैं। परिवारजनों के अनुसार नेहा राजनीतिक परिवार से थी, लेकिन वह अपना मुकाम बनाना चाहती थी। नेहा की मां संध्या भी कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुकी हैं। वे वर्तमान में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष हैं। नेहा विवाहित थी, उसकी शादी उज्जैन में हुई थी। लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है। 11 साल से पति से अलग रह रही थी।नेहा की मां संध्या का कहना है, 'बेटी की हत्या का संदेह मकान मालिक पर है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक के बेटे ने एक बार बताया था कि हमारे रूम (नेहा का कमरा) की खिड़की आसानी से खुल जाती है। पुलिसवालों के सामने घरवालों ने डंडे से दरवाजा खोलकर भी दिखाया है। इससे हत्या को लेकर शक गहरा गया है।
You may also like
दुनिया के सभी धन एक कदम में आ जाएंगे, इस 3 राशि वालों को 3 दिनों में बड़ी खुशखबरी मिलेगी
Bhopal News: कांग्रेस नेता की भतीजी बंद कमरे में अर्धनग्ग हालत में मिला शव, फैली सनसनी, मां बोली- कुछ गलत हुआ है
कौन हैं प्रफुल्ल गुडधे? जो विधानसभा चुनाव में नागपुर में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को देंगे चुनौती, जानें
विदेश में पढ़ने जाने को क्यों मजबूर भारतीय छात्र, क्या ये सच में बन चुकी है 'बीमारी'? यहां समझिए
आज इन राशि वाले लोगो के कारोबार में ज्यादा फायदा होगा ,कारण जानिए।