नई दिल्ली: WWE के अध्यक्ष निक खान ने एक बड़ी घोषणा की है कि अगले साल इटली में एक प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE) आयोजित किया जाएगा। यह इटली में होने वाला पहला PLE होगा, जो वहां के WWE फैंस के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। फैंस इस इवेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
निक खान ने कही ये बात
निक खान ने आईएमजी x रेडबर्ड समिट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह इवेंट अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। फिलहाल इवेंट की तारीख और नाम के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस खबर से इटली में रेसलिंग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ गया है।
इटली में WWE का इतिहास रहा है, जहां पहले भी टीवी शो और हाउस शो आयोजित किए गए हैं, जैसे कि हाल ही में बोलोग्ना में हुआ स्मैकडाउन एपिसोड। हालांकि, यह पहली बार है जब इटली किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट की मेजबानी करेगा।
पूरी दुनिया में अपने फैंस के लिए सोच रहा WWE
निक खान का यह कदम दर्शाता है कि WWE अपने वैश्विक दर्शकों को महत्व दे रहा है। यह घोषणा उस समय हुई है जब यह भी तय हो गया है कि 2026 से इटली में WWE के शो वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बजाय नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे WWE की पहुंच और भी बढ़ जाएगी। WWE ने हाल ही में इस बात का भी ऐलान किया था कि रेसलमेनिया 2025 का आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। हालांकि कुछ फैंस इस बार निराश हुए थे।

You may also like
Demon Slayer: Infinity Castle ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अस्पतालों में मुफ्त इलाज की शिकायत कैसे करें
कानपुर में पत्नी ने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर की आत्महत्या
बिना शादुशुदा मां को लेकर तानों की वजह से उस दिन झूठ बोले थे महेश भट्ट, फिर उनकी ईमानदारी ने दिलाई पहली नौकरी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, गश्त के दौरान मिला शव