एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने एकता कपूर का पॉप्युलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से घर-घर पहचान बनाई थी। इसी में राम कपूर और साक्षी तंवर की ऑनस्क्रीन जोड़ी फेमस हुई थी। एक्ट्रेस ने अब सालों बाद इस शो से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है और एक्टर राम कपूर की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक लड़का उन्हें लेट नाइट शूट के दौरान परेशान कर रहा था और एक्टर ने उनका सपोर्ट किया था। उस मुश्किल घड़ी में साथ दिया था और उस शख्स को उसकी सही जगह दिखाई थी। चाहत खन्ना ने 'हाउटरफ्लाई' से बातचीत में बताया, 'राम कपूर भी बहुत अच्छे और सपोर्टिव रहे हैं। मुझे याद है कि एक बार कोई शख्स बड़े अच्छे लगते हैं के सेट पर आया और वह मुझे परेशान कर रहा था। राम उसके साथ लड़े और मैं उनकी उस दिन से फैन हो गई। वह हमेशा से बहुत सपोर्टिव हैं, खासकर महिलाओं के प्रति।' चाहत खन्ना ने साक्षी तंवर की भी तारीफ कीएक्ट्रेस ने इस दौरान साक्षी तंवर के बारे में भी बात की। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी 'बड़ी बहन' बताया और कहा, 'वह बहुत प्यारी हैं और आज भी वैसी ही हैं। बहन होने का वो एहसास मुझे साक्षी से महसूस हुआ। वह उन सबसे अच्छे लोगों में से एक है, जिनके साथ मैंने काम किया है।' चाहत खन्ना के साथ 10-11 साल पहले हुई थी घटनाएक्ट्रेस चाहत खन्ना ने इसी इंटरव्यू में एक घटना का जिक्र किया था, जो उनके साथ 10-11 साल पहले घटी थी। दो बाइक सवारों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी और मारपीट भी की थी। बताया था कि वह अपनी दो बहनों के साथ ड्राइव करके जा रही थीं और बाइकवाले उन्हें फॉलो कर रहे थे। साथ ही भद्दे कमेंट्स भी कर रहे थे। कार का शीशा खुला खा और चाहत साफतौर पर उनकी बातों को सुन पा रही थीं, जो वो लोग लोकल भाषा में बोल रहे थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन लड़कों को पीटा था और उन्होंने भी एक्ट्रेस को मारा था।
You may also like
मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
राजद विधायक रीतलाल यादव ने जताई हत्या की आशंका, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर किया नमन
IPL 2025: मुंबई और हैदराबाद के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, रोहित शर्मा हो सकते हैं....
क्या वक्फ बोर्ड में अंतिम कील ठोंकेगा सुप्रीम कोर्ट...CJI संजीव खन्ना के इतने तीखे सवालों का इशारा किस ओर है