कॉमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। उन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पर्सलन लाइफ की बात करें तो कॉमेडियन 28 मार्च को दादा बने थे। उनके बेट मणि को बेटा हुआ था। जिसकी खुशखबरी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी। कृष्णा अभिषेक ने भी बधाई देते हुए कहा था कि अब वह मान लें कि उनकी उम्र हो गई है। अब सुदेश लहरी ने बच्चे के साथ एक वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने उसका चेहरा दिखाया है। साथ ही नाम रोशन करने की बात कही है। सुदेश लहरी अपने घर में पोते इवान को गोद में उठाए हुए हैं। पोता अंगड़ाइयां ले रहा है। उबासी ले रहा है और सुदेश की खुशी का ठिकाना नहीं है। बैकग्राउंड में उन्होंने गाना लगाया है, 'तुझे सूरज कहूं या चंदा।' कैप्शन में लिखा, 'मेरा नाम रोशन करेगा इवान लहरी।' इस रील को हर कोई लाइक कर रहा है। प्यार लुटा रहा है। अपने नन्हें चिराग के साथ वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सुदेश लहरी के पोते इवान के नाम का मतलबसुदेश लहरी के पोते के नाम इवान के मतलब की बात करें तो वह है 'ईश्वर का तोहफा।' कुछ इसे भगवान गणेश का नाम भी बताते हैं। फिलहाल कॉमेडियन को भर-भरकर प्यार मिल रहा है। हर कोई उनके नन्हें पोते को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने उसके जन्म पर अस्पताल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने उसके नन्हें हाथ दिखाए थे। कई टीवी हस्तियों ने उन्हें फिर बधाई और शुभकामनाएं दी थीं। सुदेश लहरी के घर में सुविधासुदेश लहरी ने 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' किया था और उसके फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' किया था और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी दिखाई दिए थे। इन्होंने मुंबई के #BHK फ्लैट का होम टूर दिया था, जिसमें अपने घर में बने रिकॉर्डिं स्टूडियो से लेकर होम थिएटर और बच्चों का कमरा दिखाया था।
You may also like
LIC Bima Sakhi Yojana : 10वीं पास घर की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹7000, जानें पूरी डिटेल्स' ⑅
झील घूमने गए पर्यटकों के साथ हुआ हादसा, तेज हवा के कारण झील में पलटी नाव
क्या संतान को संपत्ति से बेदखल करने के बाद हिस्सा मिलेगा? जानिए इस पर क्या कहता है कानून? ⑅
Oppo A5 Pro 5G India Launch Tipped for April End; Expected Price, Key Specs and Design Changes
आपकी पहली पसंद बन जाएगी ग्वार फली, अगर आप जान लेंगे इसके फायदे