वॉशिंगटन: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय पर तीन लोगों को सड़क हादसे में कुचलने का आरोप लगा है। 21 वर्षीय भारतीय शख्स पर दक्षिणी कैलिफोर्निया में बिना ट्रक रोके भीषण दुर्घटना करने का आरोप है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जसनप्रीत सिंह नाम के इस व्यक्ति को सैन बर्नार्डिनो काउंटी के फ्रीवे में ट्रक को गाड़ियों पर चढ़ाने के बाद गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि हादसे के समय यह नशे की हालत में था। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के मामले में सख्त है, ऐसे में इस घटना से अमेरिका में नया बवाल मच सकता है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहा था। उसने 2022 में दक्षिणी अमेरिकी सीमा पार की थी। मार्च 2022 में कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों से उसका सामना हुआ। बाइडेन प्रशासन ने हिरासत के विकल्प नीति के तहत उसे देश के अंदरूनी हिस्सों में छोड़ दिया, जहां अवैध प्रवासियों को सुनवाई लंबित रहने तक रिहा किया जाता था।
कैमरे में कैद हुआ हादसाअमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जसनप्रीत ने नशे के हालत में सदर्न कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो काउंटी फ्रीवे में अपने ट्रक को घुसा दिया। इसके बाद उसे गाड़ी से कुचलकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद सिंह के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह पूरी दुर्घटना जशनप्रीत सिंह के ट्रक में लगे कैमरे (डैशकैम) में कैद हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि उसका ट्रक कई गाड़ियों को कुचलते हुए जा रहा है। दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों की अभी तक सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की गई है। इस हादसे में एक मैकेनिक भी घायल है, जो किसी गाड़ी के टायर बदल रहा था।
अमेरिका पुलिस ने कहा कि सामने ट्रैफिक जाम होने के बावजूद सिंह ने ब्रेक नहीं लगाए क्योंकि वह नशे में धुत था। अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बताया है कि जसनप्रीत सिंह के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी कागज नहीं है।

BREAKING 🚨: It’s being confirmed by @BillMelugin_ that the truck driver who killed 3 and injured others in fatal freeway crash in Ontario, CA, is a 21 year old ILLEGAL ALIEN by the name of Jashanpreet Singh, who entered the U.S. illegally, but released by Biden admin in 2022. pic.twitter.com/vZdTzgVktE
— Anthony (@AnthonyCabassa_) October 23, 2025
कैमरे में कैद हुआ हादसाअमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जसनप्रीत ने नशे के हालत में सदर्न कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो काउंटी फ्रीवे में अपने ट्रक को घुसा दिया। इसके बाद उसे गाड़ी से कुचलकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद सिंह के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह पूरी दुर्घटना जशनप्रीत सिंह के ट्रक में लगे कैमरे (डैशकैम) में कैद हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि उसका ट्रक कई गाड़ियों को कुचलते हुए जा रहा है। दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों की अभी तक सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की गई है। इस हादसे में एक मैकेनिक भी घायल है, जो किसी गाड़ी के टायर बदल रहा था।
अमेरिका पुलिस ने कहा कि सामने ट्रैफिक जाम होने के बावजूद सिंह ने ब्रेक नहीं लगाए क्योंकि वह नशे में धुत था। अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग ने बताया है कि जसनप्रीत सिंह के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी कागज नहीं है।
You may also like
फरहान अख्तर ने खरीदी ₹3.15 करोड़ की चमचमाती गाड़ी, बीवी संग बैठकर निकले, कृति सेनन और दीपिका के पास भी है ये कार
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इजरायल को गाजा में मानवीय सहायता बहाल करने का दिया आदेश
झारखंड: आपराधिक गिरोह पाकिस्तान से मंगा रहे हथियार, यह कानून-व्यवस्था की विफलता: बाबूलाल मरांडी
प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'फौजी' का धमाकेदार पोस्टर रिलीज
भाई दूज पर पत्नी को ले जा रहे थे ससुराल, शाहजहांपुर हाइवे पर मांझे की चपेट में आए, गर्दन कटने से मौत