बता दें कि काव्या मारन, मीडिया बिजनेस टायकून पिता कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक सन टीवी नेटवर्क के मालिक की बेटी हैं। हाल ही में काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के बीच रिश्ते की अफवाहें उड़ रही हैं।
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि काव्या मारन (Kavya Maran) और अनिरुद्ध रविचंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर एक लोकप्रिय संगीतकार हैं।
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा अनिरुद्ध
अनिरुद्ध आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। वह इस टीम के एंथम सॉन्ग बनाते हैं। ऐसे में अब काव्या मारन अपने “दुश्मन” के इश्क में पड़ गई हैं। अनिरुद्ध ने कई शानदार गाने गाए हैं। उन्होंने “व्हाई दिस कोलावेरी डी” जैसे हिट गाने दिए हैं, जिन्हें न सिर्फ आम लोग बल्कि कई बड़े सेलिब्रिटीज भी पसंद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के भी वे फेवरेट सिंगर्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया था। दरअसल, रजनीकांत की फिल्म “जेलर” का “हुकुम” गाना बनाते समय उन्होंने धोनी को ध्यान में रखकर इसकी धुन तैयार की थी। बाद में इस गाने को चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की एंट्री के लिए भी इस्तेमाल किया गया था।
427 करोड़ रुपये की मालकिन हैं काव्या मारन (Kavya Maran)
हालांकि, अब तक काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, जब अनिरुद्ध रविचंदर से काव्या मारन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया। हालांकि, यह खबर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि काव्या मारन, कलानिधि मारन की बेटी हैं। कलानिधि भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक सन टीवी नेटवर्क के मालिक हैं। अगर उनकी नेटवर्थ पर नजर डालें, तो वह लगभग 5.3 बिलियन डॉलर के मालिक हैं और दुनिया के बड़े बिजनेसमैन में शुमार हैं। इसके अलावा, काव्या मारन की संपत्ति भी लगभग 50 मिलियन डॉलर के करीब है। भारतीय रुपये में देखा जाए तो काव्या मारन लगभग 427 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।
You may also like
नारी से जुड़ी सभी प्रॉब्लम्स को दूर कर देंगे इसके 5 दाने ˠ
इस मिश्रण से कोलेस्ट्रॉल और कमर की चर्बी गलाएँ ˠ
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी का भावुक दौरा
पंजाब में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, सरपंच के पति की मौत
अजीब है ये रेलवे स्टेशन टिकट कटती है महाराष्ट्र से और ट्रेन पकड़ना पड़ती है गुजरात से⌄ “ > ≁