Next Story
Newszop

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत

Send Push

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार शाम को अचानक बारिश और फिर तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

 

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर ओडिशा, सभी पूर्वोत्तर राज्यों और केरल तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित सभी पूर्वोत्तर राज्यों में छिटपुट स्थानों पर तेज हवाएं चलीं और हल्की से भारी बारिश हुई।

आज भी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार शाम को अचानक बारिश और फिर तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शाम को दिल्ली-एनसीआर में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। बुराड़ी, रोहिणी, बादली, पंजाबी बाग, शाहदरा, विवेक विहार, पटेल नगर, आईटीओ और राजीव चौक समेत नोएडा और गाजियाबाद में कई जगहों पर आंधी आई। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। हालांकि, छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। हालांकि मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

The post first appeared on .

Loving Newspoint? Download the app now